facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Post Office Scheme: पति-पत्नी मिलकर करें निवेश, हर महीने मिलेंगे ₹9,250; जानें फिक्स इनकम का पूरा गणित

Advertisement

Post Office Scheme: एक बार निवेश के बाद हर महीने होगी कमाई, 5 साल तक मिलेगा फिक्स रिटर्न

Last Updated- May 26, 2026 | 12:59 PM IST
Post Office Monthly Income Scheme
Representative image

Post Office Monthly Income Scheme: शेयर बाजार की उठापटक और म्यूचुअल फंड के जोखिम से परेशान निवेशकों के लिए आज भी पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं भरोसे का बड़ा विकल्प बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम यानी POMIS। यह स्कीम उन लोगों के लिए खास मानी जाती है, जो बिना ज्यादा जोखिम लिए हर महीने तय इनकम चाहते हैं।

इस योजना में एक बार निवेश करने के बाद निवेशक को हर महीने ब्याज के रूप में निश्चित रकम मिलती रहती है। खास बात यह है कि निवेश की सुरक्षा सरकार के भरोसे पर होती है, इसलिए इसमें जोखिम बेहद कम माना जाता है।

ज्वाइंट अकाउंट में निवेश की लिमिट ज्यादा

सरकार ने कुछ समय पहले इस स्कीम की निवेश सीमा बढ़ा दी थी। अब कोई भी व्यक्ति सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है। वहीं ज्वाइंट अकाउंट में यह सीमा 15 लाख रुपये तक है।

इस स्कीम में अधिकतम तीन वयस्क मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं। सभी खाताधारकों की हिस्सेदारी बराबर मानी जाती है। पति-पत्नी, माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्य मिलकर भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

यह पढ़ें: सिर्फ 10,000 महीना जमा कर 5 साल में बनाएं लाखों का फंड, जानें पूरा कैलकुलेशन

Post Office Monthly Income Scheme: 15 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

फिलहाल पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई निवेशक ज्वाइंट अकाउंट के जरिए 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे हर महीने तय रकम ब्याज के तौर पर मिलती रहेगी।

ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

  • कुल निवेश: ₹15,00,000
  • ब्याज दर: 7.4% सालाना
  • सालाना ब्याज: ₹1,11,000
  • हर महीने मिलने वाली रकम: ₹9,250
  • 5 साल में कुल ब्याज: ₹5,55,000

योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। यानी पांच साल पूरे होने पर निवेशक को उसका पूरा 15 लाख रुपये वापस मिल जाएगा। इसके अलावा पूरे समय तक हर महीने ब्याज की कमाई अलग से होती रहेगी।

यह पढ़ें: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! ₹5 लाख निवेश पर हर महीने मिलेगी गारंटीड इनकम

Post Office Monthly Income Scheme: निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

1. ब्याज पर देना होगा टैक्स

पोस्ट ऑफिस इस स्कीम पर TDS नहीं काटता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है। इस स्कीम से होने वाली कमाई आपकी कुल आय में जुड़ती है और टैक्स स्लैब के अनुसार उस पर टैक्स देना पड़ सकता है।

2. समय से पहले पैसा निकालने पर कटेगी रकम

यह स्कीम 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है। एक साल से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता।

  • 1 से 3 साल के बीच अकाउंट बंद करने पर जमा रकम का 2 फीसदी काटा जाएगा।
  • 3 से 5 साल के बीच अकाउंट बंद करने पर 1 फीसदी की कटौती होगी।

3. सीधे खाते में आएगा पैसा

इस स्कीम का मंथली ब्याज पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट या बैंक अकाउंट से लिंक कराया जा सकता है। इससे हर महीने तय तारीख पर ब्याज की रकम अपने आप खाते में ट्रांसफर हो जाती है।

किन लोगों के लिए फायदेमंद है यह Post Office Monthly Income Scheme?

यह योजना खास तौर पर रिटायर्ड लोगों, गृहिणियों और ऐसे निवेशकों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो हर महीने नियमित आय चाहते हैं और जोखिम से दूर रहना पसंद करते हैं। कम जोखिम और तय इनकम की वजह से POMIS आज भी छोटे निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement