facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PPO नंबर खो गया है? जानें EPFO पोर्टल, UMANG ऐप और डिजिलॉकर की मदद से चुटकियों में कैसे मिलेगा

Advertisement

EPFO ने PPO नंबर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से पेंशनर्स को उपलब्ध कराने की सुविधा दी है, जिससे वे अपनी पेंशन से जुड़ी सेवाओं को आसानी से एक्सेस कर सकें।

Last Updated- July 19, 2025 | 12:44 PM IST
Pension
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन लेने वाले रिटायर्ड लोगों के लिए एक जरूरी पहचान है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा मैनेज किया जाता है। यह 12 अंकों का नंबर पेंशन को ट्रैक करने, रिकॉर्ड अपडेट करने या शिकायत दर्ज करने में मदद करता है। अगर आपका PPO नंबर खो गया है या आपको PPO डॉक्यूमेंट नहीं मिला है, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से आप पा सकते हैं।

PPO नंबर ऑनलाइन कैसे मिलेगा?

1. EPFO पेंशनर्स पोर्टल की मदद से

EPFO के आधिकारिक पेंशनर्स पोर्टल पर जाएं। ‘अपना PPO नंबर जानें’ सेक्शन में, अपनी रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर या EPS मेंबर ID दर्ज करें। अगर आपका डिटेल EPFO के रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो आपका PPO नंबर तुरंत दिखाई देगा।

2. UMANG ऐप की मदद से

सरकार का UMANG (यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) ऐप एक आसान विकल्प देता है। लॉगिन करने के बाद, ‘EPFO’ सर्विस में जाएं, फिर ‘पेंशनर सर्विस’ में जाकर ‘अपना PPO नंबर जानें’ चुनें। आप अपने आधार या पेंशन से जुड़े बैंक अकाउंट डिटेल देकर PPO नंबर ले सकते हैं।

Also Read: New PAN Card: बिना झंझट 10 मिनट में बनवाएं PAN कार्ड, बस करना होगा इतना सा काम; जानें पूरा प्रोसेस

3. डिजिलॉकर

EPFO ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत डिजिलॉकर के माध्यम से PPO सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी शुरू की है।

– डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।

– साइन अप करें और अपने आधार को लिंक करें (सुनिश्चित करें कि आपका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन के लिए सक्रिय हो)।

– ‘जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स’ में “कर्मचारी भविष्य निधि संगठन” खोजें और अपना PPO नंबर और पेंशन से जुड़े बैंक अकाउंट के अंतिम चार अंक डालें।

– वेरिफिकेशन के बाद, आपका PPO सर्टिफिकेट EPFO के रिकॉर्ड से सीधे मिल जाएगा।

PPO नंबर ऑफलाइन कैसे मिलेगा?

अगर आप ऑनलाइन तरीकों में सहज नहीं हैं, तो अपनी पेंशन देने वाले बैंक के ब्रांच में जाएं। अपनी पेंशन से जुडे़ सेविंग अकाउंट का नंबर बैंक अधिकारी को दें। वे अपने सिस्टम से आपका PPO नंबर निकालकर आपको दे सकते हैं।

अपने PPO नंबर को सुरक्षित रखें

PPO नंबर मिलने के बाद, अपने PPO डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी सहेजें या नंबर को सुरक्षित रूप से लिख लें। यह लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने, पेंशन डेटा को अपडेट करने और EPFO के माध्यम से किसी भी सर्विस लेने के लिए जरूरी होता है।

Advertisement
First Published - July 19, 2025 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement