facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब आसानी से मिलेगा फंसा हुआ पैसा! RBI जल्द लाएगी बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए इंटीग्रेटेड पोर्टल

Advertisement

वित्तीय सेवाओं के सचिव एन. नागराजू ने गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी

Last Updated- November 27, 2025 | 6:47 PM IST
Money
Photo: Freepik

वित्त मंत्रालय बैंक जमा, पेंशन, शेयर, डिविडेंड और अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट में फंसी बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए दावा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ मिलकर एक इंटीग्रेटेड पोर्टल लाने की तैयारी कर रहा है। वित्तीय सेवाओं के सचिव एन. नागराजू ने गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

इंटीग्रेटेड पोर्टल की क्यों है जरूरत?

नागराजू ने कहा कि जल्द ही पेश किए जाने वाले इस पोर्टल के जरिये सभी नियामकों के डेटा को आरबीआई द्वारा संभाला जाएगा। फिलहाल बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए आरबीआई ने ‘उद्गम’ पोर्टल जबकि सेबी ने ‘मित्र’ और बीमा नियामक इरडा ने ‘बीमा भरोसा’ पोर्टल जारी किए हैं। इस बारे में एक इंटीग्रेटेड पोर्टल बन जाने से नागरिकों को उनके फंसे हुए धन का पता लगाने और दावा प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।

Also Read: Small Cap Fund: क्या वाकई में स्मॉलकैप बहुत छोटे है? फंड्स ने ₹30,000 करोड़ के शेयर खरीदे

बिना दावे वाली संपत्ति क्या है?

बिना दावे वाली संपत्तियों में ऐसे बीमा पॉलिसी दावे, बैंक जमा, डिविडेंड, शेयर और म्युचुअल फंड आते हैं, जिन्हें अक्सर जागरूकता की कमी या पुराने अकाउंट डिटेल के कारण दावा नहीं किया जाता है। नागराजू ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण बड़े पैमाने पर संपत्तियां खातों में पड़ी रहती हैं। सरकार चाहती है कि देश के सभी लोगों को वित्तीय सेवाएं आसानी से मिलें। इसके साथ वह लोगों को पैसे की सही जानकारी भी देने की कोशिश कर रही है। ताकि हर नागरिक अपनी बचत का सही दावा कर सके और सही लाभ पा सके।

निवेशकों के लौटाए 1,887 करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चार अक्टूबर को तीन महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय जागरूकता अभियान ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ की शुरुआत की थी। यह अभियान वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग, आरबीआई, इरडा, सेबी और निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (IEPFA) के समन्वय में चलाया जा रहा है।

Also Read: मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट्स ने प्राइवेट क्रेडिट मार्केट में रखा कदम, लाएगा ₹3,000 करोड़ का नया फंड

नागराजू ने कहा कि अब तक अभियान और शिविरों के जरिये 1,887 करोड़ रुपये की राशि उनके वास्तविक मालिकों या नामित व्यक्तियों को लौटाई जा चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिजिटल पहुंच और शिविरों की संख्या बढ़ने के साथ दावा निपटान की गति और तेज होगी। जागरूकता अभियान के दौरान नागरिकों को कदम-कदम पर मार्गदर्शन और डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement