facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें घटीं, दिसंबर से ₹10 सस्ता; जेट ईंधन हुआ महंगा

Advertisement

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 1,590.50 रुपये से घटकर 1,580.50 रुपये में मिलेगा।

Last Updated- December 01, 2025 | 11:00 AM IST
LPG ATF Price Hike

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिसंबर महीने की पहली तारीख से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई। साथ ही कीमतों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए है। घरों में इस्तेमाल किये जाने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिसंबर 1 से मासिक मूल्य संशोधन के तहत एलपीजी वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर लागू होगी, जबकि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडरों के दाम 5 रुपये घटाए गए थे।

चारों महानगरों के नए भाव

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 1,590.50 रुपये से घटकर 1,580.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1,684 रुपये, मुंबई में 1,531.50 रुपये और चेन्नई में 1,739.50 रुपये तय की गई है। नई दरों के साथ होटल और रेस्तरां जैसे कमर्शियल प्रतिष्ठानों की इनपुट लागत में हल्की कमी आएगी। यह कटौती पिछले महीने की 5 रुपये की कमी के बाद लागू की गई है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें बढ़ी

पिछले महीने जहां वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों के दाम 5 रुपये घटे थे, वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, दिल्ली में जेट ईंधन की कीमत 777 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 94,543.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement