facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RAC टिकट क्या है? बिना डर करें रेल यात्रा, सीट की गारंटी तय

Advertisement

यदि चार्ट तैयार होने से पहले किसी यात्री की कन्फर्म टिकट कैंसिल होती है, तो सबसे पहले उसी बर्थ पर RAC टिकट को कन्फर्म किया जाता है।

Last Updated- October 27, 2025 | 4:20 PM IST
Rail DA hike

ट्रेन में सीट न मिलने का डर अक्सर यात्रियों को परेशान कर देता है, खासकर जब टिकट वेटिंग लिस्ट में हो। लेकिन अगर आपके टिकट पर RAC स्टेटस लिखा है, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। यह भारतीय रेलवे की खास सुविधा है, जिसमें ट्रेन में सफर की गारंटी होती है, भले ही पूरी बर्थ न मिले।

क्या होता है RAC टिकट?

RAC यानी Reservation Against Cancellation. यह टिकट उन स्थितियों में काम आता है, जब किसी कन्फर्म टिकट वाले यात्री की बुकिंग कैंसिल हो जाए। ऐसे में वह बर्थ RAC यात्री को मिल जाती है।

जब तक सीट पूरी तरह कन्फर्म न हो, तब तक RAC यात्री को आधी बर्थ पर बैठकर यात्रा करने की अनुमति होती है. एक बर्थ पर दो RAC यात्रियों को जगह दी जाती है, यानी बैठने के लिए सीट तय रहती है।

क्यों बेहतर है RAC वेटिंग टिकट से?

  • वेटिंग टिकट पर ट्रेन में चढ़ने की मंजूरी नहीं होती
  • लेकिन RAC टिकट वाले कानूनी तौर पर यात्रा कर सकते हैं
  • सीट मिलने की 100% गारंटी रहती है

कब कन्फर्म होती है RAC टिकट?

यदि चार्ट तैयार होने से पहले किसी यात्री की कन्फर्म टिकट कैंसिल होती है, तो सबसे पहले उसी बर्थ पर RAC टिकट को कन्फर्म किया जाता है। कई बार यात्रा शुरू होने से कुछ मिनट पहले भी कैंसिलेशन होने पर RAC धारकों को पूरी बर्थ मिल जाती है। इसलिए RAC टिकट होने पर आखिरी समय तक सीट कन्फर्म होने की उम्मीद रहती है।

Also Read | 20 से 25 लाख तक ग्रेच्युटी बढ़ी! जानें किन्हें मिलेगी बढ़ी हुई ग्रेच्युटी? केंद्र ने दूर किया सभी भ्रम

RAC टिकट के फायदे

RAC टिकट वाले यात्रियों को:

  • ट्रेन में सफर की 100% गारंटी
  • आधी बर्थ पर बैठने की सुविधा
  • पूरी बर्थ मिलने की संभावना
  • वेटिंग की तुलना में कम जोखिम
  • रिफंड से जुड़े झंझट का सामना नहीं करना पड़ता

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement