facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे के कर्मचारी दें ध्यान! सरकार ने पेंशन प्रोसेसिंग नियमों में किया बदलाव, PPO के लिए नई गाइडलाइन जारी

Advertisement

रेलवे बोर्ड ने विशाखापत्तनम SCoR को सीधे PPO जारी करने का अधिकार दिया है, जिससे अब बिना किसी कागजी देरी के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन जल्दी शुरू होगी

Last Updated- May 19, 2026 | 3:44 PM IST
Indian Railway
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बेहद काम की खबर है। रेलवे बोर्ड ने पेंशन मिलने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। बोर्ड ने विशाखापत्तनम स्थित साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) के प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर (PFA) को सीधे ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ (PPO) जारी करने का अधिकार दे दिया है।

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में 15 मई 2026 को एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

क्या होता है PPO और क्यों है जरूरी?

एक सरकारी कर्मचारी के लिए रिटायरमेंट के बाद उसकी पेंशन ही बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा होती है। लेकिन पेंशन शुरू होने के लिए ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ यानी PPO सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। बिना PPO के बैंक किसी भी रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन शुरू नहीं कर सकते। आसान शब्दों में कहें, तो यह वो चाबी है जिसके बिना पेंशन का खाता नहीं खुलता।

क्या हुआ है नियमों में बदलाव?

रेलवे बोर्ड ने ‘पब्लिक सेक्टर बैंकों के जरिए रेलवे पेंशन भुगतान की मौजूदा योजना’ में बदलाव किया है। इसके लिए ‘इंडियन रेलवे कोड फॉर एकाउंट्स डिपार्टमेंट’ के चैप्टर X के एनेक्सचर II-J में सुधार किया गया है।

Also Read: DA Hike: सरकार का बड़ा तोहफा! रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ा, सैलरी में होगा सीधा असर

बोर्ड ने ‘एडवांस्ड करेक्शन स्लिप नंबर 59’ जारी करके पेंशन जारी करने वाले अधिकृत कार्यालयों की लिस्ट में अब ‘प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर/साउथ कोस्ट रेलवे/विशाखापत्तनम’ का नाम भी जोड़ दिया है।

पेंशनर्स को इससे क्या फायदा होगा?

अब तक साउथ कोस्ट रेलवे के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारियों को PPO के लिए दूसरे अधिकृत रेल दफ्तरों पर निर्भर रहना पड़ता था। इस वजह से कागजी कार्रवाई में काफी समय लग जाता था और अक्सर पेंशन शुरू होने में देरी हो जाती थी।

अब विशाखापत्तनम के अपने फाइनेंस विभाग को यह पावर मिलने से फाइलों का चक्कर कम होगा। साउथ कोस्ट रेलवे जोन के कर्मचारियों की पेंशन से जुड़े कागजात अब स्थानीय स्तर पर ही फटाफट तैयार हो सकेंगे, जिससे रिटायर होते ही बिना किसी देरी के समय पर पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

क्या पेंशन के पैसों में भी बढ़ोतरी होगी?

इस बदलाव को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में न रहें। यह पूरी तरह से एक प्रशासनिक और कागजी प्रक्रिया को दुरुस्त करने का फैसला है। इसका पेंशन की राशि, एरियर (बकाया), महंगाई राहत (DR) या किसी भी अन्य पेंशन लाभ में बढ़ोतरी से कोई लेना-देना नहीं है। पेंशन के नियम और मिलने वाले पैसे पहले जैसे ही रहेंगे, बस उसे आप तक पहुंचाने का रास्ता छोटा और आसान कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement