facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे कर्मचारियों को इस योजना के तहत मिलेगा ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, जानें डीटेल्स

Advertisement

SBI सैलरी अकाउंट वाले रेलवे कर्मचारियों को अब बिना प्रीमियम और मेडिकल जांच के ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा

Last Updated- September 02, 2025 | 12:48 PM IST
Indian Railways employees
Representative Image

भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे कर्मचारी जिनका सैलरी अकाउंट SBI में है, उन्हें 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में सोमवार को इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। अब तक रेलवे कर्मचारियों को सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (CGEGIS) के तहत केवल ₹1.20 लाख (ग्रुप A), ₹60,000 (ग्रुप B) और ₹30,000 (ग्रुप C) का कवर मिलता था।

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि एसबीआई में केवल वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को अब प्राकृतिक मृत्यु पर भी ₹10 लाख का बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए कर्मचारियों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा और न ही किसी मेडिकल जांच की जरूरत होगी।

करीब 7 लाख रेलवे कर्मचारियों के वेतन खाते एसबीआई में हैं। ऐसे में यह समझौता कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मंत्रालय ने इसे कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील और हितकारी पहल बताया।

इस समझौते के तहत अतिरिक्त बीमा लाभ भी शामिल हैं:

  • हवाई दुर्घटना (मृत्यु) पर ₹1.60 करोड़ तक का कवर, साथ ही रुपे डेबिट कार्ड पर ₹1 करोड़ का अतिरिक्त कवर

  • स्थायी पूर्ण विकलांगता (permanent total disablement) पर ₹1 करोड़ का कवर

  • स्थायी आंशिक विकलांगता (permanent partial disability) पर ₹80 लाख तक का कवर

रेलवे मंत्रालय का कहना है कि यह समझौता खासतौर पर फ्रंटलाइन कर्मचारियों और ग्रुप C स्टाफ के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement