facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI का ‘पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म’ 17 अगस्त से होगा शुरू, बैंक से लोन जैसे काम होंगे आसान

Advertisement

इस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बैंक 1.6 लाख रुपये के KCC लोन, दुग्ध उत्पादकों को कर्ज, पर्सनल लोन और हाउस लोन देने का काम कर सके

Last Updated- August 14, 2023 | 8:47 PM IST
FLDG guidelines: Industry seeks increase in default cover

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कर्जदाताओं को जरूरी डिजिटल सूचना के बिना किसी रुकावट के कर्ज वितरण आसान बनाने के लिए अपने ‘सार्वजनिक प्रौद्योगिकी मंच’ (Public Tech Platform) की 17 अगस्त को पायलट स्तर पर शुरुआत करेगा।

RBI ने सोमवार को बयान में कहा कि पायलट परियोजना के दौरान इस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बैंक 1.6 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड लोन, दुग्ध उत्पादकों को कर्ज, किसी जमानत के बगैर MSME इंडस्ट्री को कर्ज, पर्सनल लोन और हाउस लोन देने का काम कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म के जरिये आधार के जरिये इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी करने, राज्य सरकारों के भूमि रिकॉर्ड, पैन की वैधता, आधार ई-हस्ताक्षर और आवास एवं संपत्ति की तलाश के आंकड़ों को जोड़ने का काम किया जा सकेगा।

RBI ने कहा कि 17 अगस्त को इस प्लेटफॉर्म को पायलट स्तर पर शुरू किया जाएगा और इस दौरान हासिल अनुभवों के आधार पर अधिक उत्पादों, सूचना प्रदाताओं एवं कर्जदाताओं को भी दायरे में लाया जाएगा।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गत गुरुवार को कहा था कि रिजर्व बैंक इनोवेशन केंद्र (RBIH) सुलभ कर्ज उपलब्ध कराने के लिये यह ‘सार्वजनिक प्रौद्योगिकी मंच’ तैयार कर रहा है।

RBI ने बयान में कहा, ‘यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक मुक्त संरचना, मुक्त ‘एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस’ (API) और मानकों से लैस होगा जिससे वित्तीय क्षेत्र की सभी इकाइयां ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर निर्बाध रूप से जुड़ सकेंगी।’

API एक सॉफ्टवेयर है जो दो एप्लिकेशन को एक दूसरे से संपर्क स्थापित करने की अनुमति देता है। API इकाई के भीतर और विभिन्न इकाइयों के बीच आंकड़े प्राप्त करने और साझा करने का एक सुलभ तरीका है। इस पहल से वंचित क्षेत्रों में ऋण की पहुंच में तेजी आएगी और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 6:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement