facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Real Estate: महंगे मकानों की डिमांड पहली बार सस्ते मकानों से ज्यादा

Advertisement

इस रिपोर्ट के अनुसार इस तिमाही में मकानों की बिक्री 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

Last Updated- October 04, 2023 | 10:52 PM IST
पूरा भुगतान करने वाले उद्यमियों को कब्जा लेने का मिला मौका, Delhi industry: Entrepreneurs who made full payment got a chance to take possession

देश में महंगे मकानों की मांग पहली बार किफायती मकानों से ज्यादा देखी जा रही है। संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों की मांग किफायती मकानों (50 लाख रुपये से कम कीमत वाले मकान) की मांग से ज्यादा दर्ज की गई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार इस तिमाही में मकानों की बिक्री 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस तिमाही के दौरान 82,612 मकान बिके, जो पिछले साल की समान तिमाही में बिके 73,691 मकानों से 12 फीसदी ज्यादा हैं। इस बीच, तीसरी तिमाही में कार्यालयों की मांग 17 फीसदी बढ़कर 161 लाख वर्ग फुट हो गई।

इस रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बिक्री 50 लाख से एक करोड़ रुपये कीमत वाले मकानों की हुई। तीसरी तिमाही के दौरान इस कीमत वाले 29,827 मकान बिके, जो पिछली समान अवधि से 14 फीसदी अधिक थे।

साथ ही इन मकानों की कुल बिके मकानों में हिस्सेदारी 36 फीसदी थी। 35 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों का दूसरा नंबर रहा।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement