facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tax Filing: 31 जुलाई तक जमा हुए रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न

Advertisement

आयकर विभाग ने कहा कि इस बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार ITR जमा किया है।

Last Updated- August 01, 2023 | 10:50 PM IST
Tax e-filing

आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए। इनमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न भरा है। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा, ‘कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ से अधिक ITR जमा किए गए हैं। यह संख्या पिछले साल की समान अवधि तक जमा 5.83 करोड़ रिटर्न से 16.1 प्रतिशत अधिक है।’

अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को 64.33 लाख से अधिक रिटर्न जमा

आयकर विभाग ने वेतनभोगी करदाताओं को ITR जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के ऑडिट की जरूरत न होने वाले करदाता भी इस तारीख तक अपना रिटर्न जमा कर सकते थे। विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह ITR जमा करने की समयसीमा आगे नहीं बढ़ाएगा। ऐसी स्थिति में समयसीमा खत्म होने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को 64.33 लाख से अधिक रिटर्न जमा किए गए।

Also read: ITR Filing: आखिरी दिन दाखिल हुए 26.74 लाख आईटीआर रिटर्न

पहली बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने ITR जमा किया

आयकर विभाग ने कहा कि इस बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार ITR जमा किया है। यह कर आधार में विस्तार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। हालांकि जिन कंपनियों और व्यक्तियों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।

आयकर विभाग ने कहा कि 31 जुलाई तक जमा कुल रिटर्न में से इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित 3.44 करोड़ ITR यानी 61 प्रतिशत को प्रसंस्कृत भी किया जा चुका है। आयकर विभाग ने करदाताओं की तरफ से रिटर्न जमा करने में आने वाली समस्याओं एवं अन्य बिंदुओं पर मदद के लिए ई-फाइलिंग डेस्क भी गठित किया था।

Also read: ITR Filing: जरूरी है भरना आयकर रिटर्न, आय कम हो तो भर दें निल रिटर्न

ऑनलाइन जमा किए गए 46 फीसदी ITR

कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए जमा कुल 6.77 करोड़ रिटर्न में से 49.18 प्रतिशत ITR-1 के रूप में जमा किए गए जबकि 11.97 प्रतिशत रिटर्न ITR-2 के रूप में दाखिल किए गए। इसी तरह ITR-3 का हिस्सा 11.13 प्रतिशत, 26.77 प्रतिशत हिस्सा ITR-4 और 0.94 प्रतिशत हिस्सा ITR-5 का रहा। आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिये 46 प्रतिशत से अधिक रिटर्न ऑनलाइन जमा किए गए हैं जबकि बाकी रिटर्न ऑफलाइन दाखिल किए गए हैं।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement