facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold ETF: टैक्स में बदलाव से सिर्फ अगस्त में हुआ 1,611 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश, सोने की स्थिति मजबूत

Advertisement

विशेषज्ञ बढ़े निवेश का कारण अगस्त में सोने की कीमतों में सुधार के बताते हैं जिससे सोना आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है।

Last Updated- September 16, 2024 | 1:01 PM IST
ETF

इस साल अगस्त में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में 1,611 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश दर्ज किया गया। इसने फरवरी 2020 में 1,483 करोड़ रुपये के पिछले उच्च स्तर को पार कर लिया। निवेश में यह बढ़ोतरी सोने में फिर से बढ़ती दिलचस्पी की ओर इशारा करती है, जो हाल में लाए गए लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर के फायदे और नए सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड न आने से बढ़ा है। सिर्फ दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 2,948 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जो पिछले छह महीनों में हुए कुल निवेश के बराबर है।

इस साल 23 जुलाई को पेश हुए केंद्रीय बजट में गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड फंड ऑफ फंड्स के लिए भी एलटीसीजी कर लाभ दिए गए हैं जिससे इस रुझान को बल मिला है। अगर कम से कम दो वर्षों के लिए निवेश किया गया है और इसे अप्रैल 2026 के बाद तो भुनाया जाता है तो 12.5 फीसदी की दर से कर लगेगा। फिलहाल, लाभ पर निवेशक की स्लैब दर से कर लगता है।

विशेषज्ञ बढ़े निवेश का कारण अगस्त में सोने की कीमतों में सुधार के बताते हैं जिससे सोना आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर और शोध प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘अगस्त में सोने की कीमतों में गिरावट से निवेश को बल मिला है और इससे ही निवेशकों ने खरीदारी बढ़ाई है। दुनिया भर में मुद्रास्फीति दबाव और ब्याज दरों में अनिश्चितताओं ने महंगाई के खिलाफ सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की स्थिति को मजबूत किया है। इन्हीं कारणों से हाल के वर्षों में निवेशक सोने के प्रति लगातार आकर्षित हुए हैं।’

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement