facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या शेयर मार्केट में इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश होने वाला है? ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक ने निवेशकों को चेताया

Advertisement

रॉबर्ट कियोसाकी ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में आर्थिक संकट गहराएगा, बाजारों में भारी गिरावट आएगी और चांदी में निवेश करने से लोग अमीर बन सकते हैं।

Last Updated- June 08, 2025 | 7:37 PM IST
Robert Kiyosaki
रिच डैड पुअर डैड जैसी मशहूर किताब के लेखक और वित्तीय सलाहकार रॉबर्ट कियोसाकी | फाइल फोटो

‘रिच डैड पुअर डैड’ जैसी मशहूर किताब के लेखक और वित्तीय सलाहकार रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर निवेशकों को सावधान किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस गर्मी में शेयर, बॉन्ड और रियल एस्टेट बाजार में अब तक का सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी चेतावनी दी और निवेशकों को सलाह दी कि वे इस संकट से बचने और आर्थिक रूप से संपन्न बनने के लिए अभी से कदम उठाएं।

कियोसाकी ने अपनी किताब रिच डैड्स प्रोफेसी (2013) में पहले ही इस तरह के संकट की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा कि यह संकट अब शुरू हो चुका है और गर्मियों तक इसका असर साफ दिखेगा। उनके मुताबिक, इस संकट से सबसे ज्यादा नुकसान उनकी पीढ़ी यानी बूमर पीढ़ी को होगा, क्योंकि लाखों लोग शेयर और बॉन्ड बाजार के गिरने से अपनी जमा-पूंजी खो देंगे। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग अभी से सही कदम उठाएंगे, वे इस संकट में भी बहुत अमीर बन सकते हैं।

Also Read: अमीर लोग धीरे-धीरे गरीब क्यों हो रहे हैं? Rich Dad Poor Dad के लेखक ने बताया राज, कहा- आज के समय ज्ञान ही पैसा है

सिल्वर में निवेश की सलाह

कियोसाकी ने निवेशकों को सलाह दी कि इस संकट के दौरान लोग सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसी संपत्तियों की ओर भागेंगे। खास तौर पर उन्होंने चांदी को आज का सबसे बड़ा निवेश अवसर बताया। उनके अनुसार, चांदी की कीमत अभी करीब 35 डॉलर प्रति औंस है, जो इसके सर्वकालिक उच्च स्तर से 60% कम है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2025 में चांदी की कीमत तीन गुना तक बढ़ सकती है। कियोसाकी ने कहा कि चांदी की कम कीमत की वजह से दुनिया भर के लोग इसे खरीद सकते हैं और इस मौके का फायदा उठाकर अमीर बन सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस संकट को एक अवसर के रूप में देखें। कियोसाकी ने कहा, “चांदी की कीमत अभी इतनी कम है कि लगभग हर कोई इसे खरीद सकता है। यह मौका है कि आप अमीर बनें, जबकि लाखों लोग इस संकट में गरीब हो जाएंगे। आप कल क्या करेंगे. अमीर बनना चुनेंगे या गरीब?”

कियोसाकी की यह चेतावनी और सलाह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने निवेशकों से कहा है कि उन्हें अब यह तय करना है कि वे इस संकट को कैसे देखते हैं—एक खतरे के रूप में या एक बड़े अवसर के रूप में।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement