facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमीर लोग धीरे-धीरे गरीब क्यों हो रहे हैं? Rich Dad Poor Dad के लेखक ने बताया राज, कहा- आज के समय ज्ञान ही पैसा है

Advertisement

रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया कि कुछ बहुत अमीर लोग, जो मैकडॉनल्ड्स और बर्गर किंग जैसे बड़े फ्रेंचाइजी स्टोर्स के मालिक हैं, अब दिवालिया होने की कगार पर हैं।

Last Updated- April 28, 2025 | 2:56 PM IST
Robert Kiyosaki
मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी | फोटो क्रेडिट: Robert Kiyosaki

दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोग आजकल आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने इस मुद्दे पर हाल ही में अपनी राय साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया कि कुछ बहुत अमीर लोग, जो मैकडॉनल्ड्स और बर्गर किंग जैसे बड़े फ्रेंचाइजी स्टोर्स के मालिक हैं, अब दिवालिया होने की कगार पर हैं। इसका कारण है कि उनके स्टोर्स घाटे में चल रहे हैं। कियोसाकी ने इस आर्थिक बदलाव के पीछे कई कारण गिनाए, जिसमें गरीबों की कम होती क्रय शक्ति और बढ़ती महंगाई शामिल हैं।

कियोसाकी का कहना है कि आज के समय में गरीब लोग मैकडॉनल्ड्स या बर्गर किंग जैसे रेस्तरां में खाना खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इस वजह से इन फ्रेंचाइजी स्टोर्स की बिक्री में भारी कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि मैकडॉनल्ड्स के लिए आलू सप्लाई करने वाली एक कंपनी भी दिवालिया हो गई, क्योंकि लोग कम फ्रेंच फ्राई खा रहे हैं। यह स्थिति न केवल फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए, बल्कि पूरे कारोबारी ढांचे के लिए चिंताजनक है।

Also Read: Insurance Sector में 100% FDI पर बड़ी खबर, संसद के मानसून सत्र में पेश हो सकता है बीमा संशोधन विधेयक

महंगाई और बदलते खान-पान की आदतें

कियोसाकी ने आगे कहा कि गरीब लोग अब सस्ते और सेहतमंद खाने, जैसे सेब और पत्तागोभी, की ओर रुख कर रहे हैं। यह बदलाव सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन बड़े फ्रेंचाइजी कारोबारियों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो रहा है। बढ़ती महंगाई ने न केवल गरीबों, बल्कि अमीरों की जेब पर भी असर डाला है। कियोसाकी का मानना है कि यह आर्थिक संकट समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस संकट को अवसर के रूप में लें और वित्तीय ज्ञान बढ़ाकर खुद को मजबूत करें।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि सही वित्तीय शिक्षा की कमी के कारण लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कियोसाकी ने सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसी संपत्तियों में निवेश करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने अमेरिका में शिक्षा विभाग को लेकर चल रही बहस का जिक्र करते हुए कहा कि वित्तीय शिक्षा को स्कूलों में शामिल करना बहुत जरूरी है। कियोसाकी ने कहा कि आज के समय “ज्ञान ही नया पैसा है।” 

इसके अलावा कियोसाकी ने अपने प्रशंसकों को उनकी किताबें पढ़ने, यूट्यूब पर सही शिक्षकों से सीखने और वित्तीय खेलों के जरिए समझ बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस आर्थिक संकट को एक मौके के रूप में देखने की सलाह दी, ताकि लोग समझदारी के साथ अमीर और स्वस्थ बन सकें।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement