facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sahara Refund: खुशखबरी! अगर आपका भी पैसा सहारा फंसा है, तो ऐसे करें रिफंड के लिए आवेदन

Advertisement

सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 लाख तक के फंसे पैसे वापस पाने के लिए पोर्टल फिर खुला। गलतियां सुधारें या नया आवेदन कर 45 दिन में रिफंड पाएं

Last Updated- March 20, 2026 | 6:18 PM IST
Sahara India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आपका पैसा भी सहारा ग्रुप की चार सहकारी समितियों में फंसा हुआ है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सहकारिता मंत्रालय ने उन निवेशकों के लिए रिफंड का रास्ता फिर से खोल दिया है, जिनके क्लेम 10 लाख रुपये तक के हैं। जिन लोगों के पहले आवेदन में कोई कमी रह गई थी या पेमेंट फेल हो गया था, वे अब पोर्टल पर दोबारा दावा जमा कर सकते हैं।

कौन आवेदन कर सकता है

ये सुविधा उन लोगों के लिए है जिनका कुल क्लेम चार सहकारी समितियों में 10 लाख रुपये तक का है। नए लोग भी आवेदन कर सकते हैं और पुराने आवेदन में सुधार करने वाले भी। लेकिन कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। अगर क्लेम 50 हजार रुपये से ज्यादा है तो पैन कार्ड लगाना जरूरी है। आवेदन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए, क्योंकि OTP आएगा। साथ ही रिफंड सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में आएगा। इन चीजों के बिना क्लेम आगे नहीं बढ़ेगा।

कैसे करें दोबारा सबमिट

प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बनाई गई है। सबसे पहले 14 अंकों का क्लेम रिक्वेस्ट नंबर (CRN) डालना होता है। उसके बाद कैप्चा भरें और आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें। जहां कमी थी, वहां सुधार करें या नई डिटेल्स डालें। सबमिट करने के बाद क्लेम प्रोसेसिंग के लिए चला जाता है। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे क्लेम 45 वर्किंग डेज में निपटाए जाएंगे। ट्रैकिंग भी आसानी से हो सकेगी।

 Also Read: स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल हो Aadhaar ऐप, सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों ने जताई आपत्ति

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरा रिफंड

ये पूरा रिफंड सिस्टम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रहा है। जस्टिस (रिटायर्ड) आर. सुभाष रेड्डी की सिफारिशों के मुताबिक काम हो रहा है और एमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल की देखरेख में। इससे सिर्फ सही और वैध क्लेम ही पास होंगे, कोई फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा।

निवेशकों के लिए क्यों जरूरी

कई लोगों के पहले आवेदन रिजेक्ट हो गए थे छोटी-मोटी गलतियों की वजह से। अब दोबारा मौका मिल रहा है। लेकिन ध्यान रखें कि आधार, पैन और बैंक डिटेल्स बिल्कुल सही होनी चाहिए। थोड़ी सी भी गड़बड़ हुई तो फिर देरी हो सकती है।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement