facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2026 में सैलरी हाइक सुस्त: पेशेवरों के वेतन में कम वृद्धि की उम्मीद, GCC और फार्मा में बढ़त

Advertisement

ईवाई की फ्यूचर ऑफ पे 2026 रिपोर्ट के अनुसार कंपनियां वेतन में इस वर्ष 9.1 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं, जबकि पिछले वर्ष 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी

Last Updated- February 23, 2026 | 10:35 PM IST
Salary

इस वर्ष पेशेवरों के वेतन में कम वृद्धि होने की उम्मीद है। ईवाई की फ्यूचर ऑफ पे 2026 रिपोर्ट के अनुसार कंपनियां वेतन में इस वर्ष 9.1 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं, जबकि पिछले वर्ष 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (जीसीसी) और फार्मा कंपनियों में ​स्थिति अलग होगी और दोनों ही जगह तनख्वाह में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार जीसीसी में वेतन वृद्धि सबसे ज्यादा 10.4 प्रतिशत तक होने की उम्मीद है, पिछले वर्ष 10.2 प्रतिशत तक रही थी। इसी प्रकार फार्मा कंपनियां इसी अवधि के दौरान 9.6 प्रतिशत से बढ़कर 9.7 प्रतिशत की वेतन वृद्धि कर सकती हैं।

विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कर्मचारियों का पैसा सबसे कम बढ़ेगा और यह 2025 के बराबर ही बढ़ सकता है। पिछले साल इस क्षेत्र की कंपनियों में वेतन में औसतन 9 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली थी। अन्य क्षेत्रों में जहां पिछले वर्ष के स्तर से वेतन वृद्धि कम होने की संभावना है, उनमें ई-कॉमर्स (9.9 प्रतिशत), पेशेवर सेवाएं (9.4 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (9.2 प्रतिशत) शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वर्ष 2026 में वेतन वृद्धि को लेकर दृष्टिकोण स्थिर रहने का संकेत दे रहा है और कंपनियां विवेकपूर्ण तरीके से वेतन बजट बनाने पर जोर दंगी।’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनियों का जोर इस साल भूमिका के बजाय क्षमता के आधार पर वेतन बढ़ाने पर रहेगा।

निश्चित वेतन के हिस्से के रूप में कर्मचारियों के लिए औसत परिवर्तनीय वेतन 2024 में 14.8 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 16.1 प्रतिशत हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उच्च जोखिम वाले वेतन की ओर जानबूझकर बदलाव का संकेत देता है।

इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों के जोखिम न लेने की बढ़ती प्रवृ​त्ति के साथ समग्र एट्रिशन 2024 में 17.5 प्रतिशत से घटकर 2025 में 16.4 प्रतिशत हो गया है। सबसे ज्यादा एट्रिशन वाली शीर्ष पांच भूमिकाएं डेटा साइंस और बिजनेस इंटेलिजेंस, आईटी डेवलपमेंट, कस्टमर सपोर्ट, इंजीनियरिंग और सेल्स रहीं।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement