facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने नए साल पर ग्राहकों को दिया तोहफा! ब्याज दरों में किया बंपर इजाफा, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Advertisement

SBI बैंक ने 211 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम अवधि पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इन अवधि वाली एफडी पर 6 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा।

Last Updated- December 27, 2023 | 12:15 PM IST
FD Rates

State Bank of India FD Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सावधि जमा यानी FD  पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है। यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू है। बैंक के अनुसार, नई दरें आज 27 दिसंबर 2023 से प्रभावी है।

SBI बैंक ने एक साल से लेकर 2 साल से कम, 2 साल से लेकर 3 साल से कम और पांच साल से लेकर 10 साल को छोड़कर बाकी सभी अवधियों पर मिलने वाली ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

सात दिन से लेकर 45 दिन में मेच्योर होने वाली FD पर एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत का इजाफा किया है। अब इन जमाओं पर आपको 3.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

46 दिनों से 179 दिनों वाली FD पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.25% का इजाफा

वहीं, 46 दिनों से 179 दिनों वाली एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर में बैंक की तरफ से 0.25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और इस अवधि वाली एफडी पर 4.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

इसके अलावा 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि वाले सावधि जमा पर एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब से इन एफडी पर 5.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगी।

बैंक ने 211 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम अवधि पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इन अवधि वाली एफडी पर 6 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा। साथ ही 3 साल से 5 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर अब 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इसमें 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

SBI ने आज, 27 दिसंबर से एफडी दरों में बढ़ोतरी की है। नए एफडी रेट यहां देखें;

अवधि                                                                             ब्याज

सात से 45 दिन वाली FD पर:                                            3.50%

46 से 179 दिन वाली एफडी पर:                                        4.75

180 से 210 दिन वाली एफडी पर:                                      5.75%

211 दिन से एक साल से कम अवधि वाली एफडी पर:            6%

एक साल से लेकर 2 साल से कम अवधि वाली FD पर ब्याज दर:  6.80%

2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम वाली एफडी पर:                        7.00%

3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष से कम अवधि वाली एफडी पर:              6.75%

5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर:   6.50%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI एफडी दरें

वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 50 आधार अंक (बीपीएस) अतिरिक्त मिलेंगे। ताजा बढ़ोतरी के बाद एसबीआई सात दिनों से लेकर दस वर्षों में मेच्योर होने वाली जमाओं पर 4 से 7.5 प्रतिशत तक की दरें प्रदान करता है।

इसके साथ, एसबीआई दिसंबर 2023 में टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने वाला पांचवां बैंक बन गया। बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और डीसीबी बैंक ने भी इस महीने अपने टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया था।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement