facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Home Loan Hike: ₹50 लाख के होम लोन पर कितना बढ़ा EMI का बोझ, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

Advertisement

SBI Home Loan Hike: SBI ने 1 अगस्त 2025 से होम लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं, जिससे ₹50 लाख के लोन पर EMI में हर महीने ₹737 का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Last Updated- August 18, 2025 | 12:32 PM IST
Representative Image

SBI Home Loan Hike: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें 1 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं

यह फैसला तब आया है जब RBI ने अपनी अगस्त 2025 की मौद्रिक नीति में रीपो रेट 5.55% पर स्थिर रखा था। इसके बावजूद SBI ने ब्याज दरों में इजाफा किया है।

कितनी बढ़ीं दरें?

नई ब्याज दरों के मुताबिक:

  • होम लोन (टर्म लोन): 7.50% – 8.70% (पहले ऊपरी स्तर 8.45% था, यानी 0.25% बढ़ोतरी)
  • होम लोन मैक्सगैन (OD): 7.75% – 8.95%
  • टॉप अप लोन: 8% – 10.75%
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (P-LAP): 9.20% – 10.75%
  • रिवर्स मॉर्गेज लोन: 10.55%
  • YONO Insta Home Top-up Loan: 8.35%

50 लाख के होम लोन पर क्या होगी EMI 

ब्याज दर बढ़ने से EMI में सीधा फर्क पड़ेगा। खासकर उन ग्राहकों पर, जिनका क्रेडिट स्कोर ज्यादा ब्याज दर पर आता है।

उदाहरण: अगर कोई ग्राहक 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेता है—

  • नई दर (8.70%) पर: EMI ₹44,026, कुल ब्याज ₹55.66 लाख (कुल भुगतान ₹1.05 करोड़ से ज्यादा)
  • पुरानी दर (8.45%) पर: EMI ₹43,233, कुल ब्याज ₹53.75 लाख (कुल भुगतान ₹1.03 करोड़ से ज्यादा)

यानी हर महीने लगभग ₹737 ज्यादा EMI देनी होगी। लंबे समय में ग्राहक की जेब से करीब ₹1.9 लाख अतिरिक्त जाएंगे।

क्यों बढ़ीं दरें?

SBI ने कहा कि होम लोन ब्याज दरें CIBIL स्कोर और EBLR (External Benchmark Lending Rate) से जुड़ी होती हैं। फिलहाल EBLR 8.15% पर है।

दरें बढ़ने से बैंक का क्रेडिट रिस्क कम होता है, लेकिन ग्राहकों का बोझ बढ़ जाता है।

क्या होगा असर?

  • नया घर खरीदने वालों की EMI बढ़ेगी।
  • बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

होम लोन लेने से पहले ग्राहकों को अपने क्रेडिट स्कोर और ब्याज दर पर ध्यान देना जरूरी होगा।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement