facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Scheme: बस ₹250 में शुरू करें निवेश, 30 साल में बन जाएंगे ‘लखपति’! जानें स्कीम की डीटेल

Advertisement

SBI JanNivesh Scheme: इस फंड में पैसा दो जगह लगाया जाता है - इक्विटी यानी स्टॉक मार्केट और डेट यानी बॉन्ड या डिपॉजिट।

Last Updated- November 09, 2025 | 5:36 PM IST
SBI Jan Nivesh Scheme
Representative Image

SBI Scheme: आज के समय में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों को पैसे की सही आदतें सिखाना भी जरूरी है। अगर बच्चे कम उम्र में ही सीख लें कि बचत कैसे करनी है और निवेश से पैसे को बढ़ाया जा सकता है, तो उनका भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है। SBI की JanNivesh SIP ऐसी ही स्कीम है, जिसमें महीने के सिर्फ ₹250 निवेश से भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

SBI JanNivesh SIP की खासियत

आम SIP योजनाओं की तुलना में, जिसमें निवेश ₹500 से शुरू होता है, JanNivesh SIP कम राशि से निवेश की शुरुआत करने का अवसर देती है। यह योजना विशेष रूप से बच्चों, नए निवेशकों और कम आय वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। निवेश की गई राशि SBI Balanced Advantage Fund में जाती है, जो एक हाइब्रिड फंड है।

Balanced Advantage Fund कैसे काम करता है?

इस फंड में पैसा दो जगह लगाया जाता है – इक्विटी यानी स्टॉक मार्केट और डेट यानी बॉन्ड या डिपॉजिट। फंड मैनेजर मार्केट की स्थिति को देखकर तय करते हैं कि कब और कितना पैसा कहाँ लगाना सही रहेगा। इससे जोखिम कम होता है और रिटर्न संतुलित मिलता है।

कैसे और कहां करें निवेश?

इस SIP में निवेश आप SBI Yono App, SBI Mutual Fund वेबसाइट, Paytm जैसी डिजिटल प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं। चाहें तो बैंक शाखा या म्यूचुअल फंड एजेंट के माध्यम से ऑफलाइन निवेश भी संभव है। निवेश के लिए डेली, वीकली और मंथली विकल्प मौजूद हैं।

₹250 मासिक निवेश से कितना फंड बन सकता है?

अगर आप हर महीने ₹250 निवेश करते हैं, तो 15 साल के बाद कुल निवेश लगभग ₹45,000 होगा, और अनुमानित रिटर्न के साथ यह फंड करीब 1.18 लाख रुपये तक पहुँच सकता है। 20 साल में कुल निवेश ₹60,000 होने पर, अनुमानित रिटर्न के साथ यह करीब 2.3 लाख रुपये बन सकता है। वहीं अगर आप 30 साल तक निवेश जारी रखते हैं, तो कुल निवेश ₹90,000 होकर लंबी अवधि में यह फंड करीब 7.7 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। ध्यान दें कि ये अनुमानित रिटर्न 12% के आधार पर हैं, जो मार्केट की स्थिति के अनुसार बढ़ या घट सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement