facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Vs PNB: 1, 2, 3 और 5 साल की डिपॉजिट में कहां ज्यादा फायदा? 5 लाख रुपये की FD पर समझें कैलकुलेशन

Advertisement

Bank FDs: इसमें जमाकर्ता को डिपॉजिट के समय ही मिलने वाले ब्‍याज की जानकारी होती है, इसलिए यह निश्चित अवधि में फिक्स्ड कमाई का अच्‍छा ऑप्‍शन है।

Last Updated- November 21, 2024 | 9:08 PM IST
FD
FDs

SBI Vs PNB: FD Interest Rate 2024: बैंकों की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FDs) स्कीम परंपरागत निवेश का एक लोकप्रिय ऑप्शन है। इसमें निवेशक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अलग-अलग मैच्योरिटी के लिए डिपॉजिट कर सकते हैं। इसमें जमाकर्ता को डिपॉजिट के समय ही मिलने वाले ब्‍याज की जानकारी होती है, इसलिए यह निश्चित अवधि में फिक्स्ड कमाई का अच्‍छा ऑप्‍शन है। बैंक समय-समय पर ब्‍याज दरों की समीक्षा करते हैं। यहां देश के दो बड़े सरकारी बैंकों SBI और PNB में 1, 2, 3 और 5 साल के लिए जमा पर ब्याज से होने वाली कमाई की डिटेल जानते हैं। साथ ही यह भी समझते हैं कि अगर 5 लाख रुपये की एफडी कराते हैं, तो कहां ज्यादा फायदा होगा।

SBI Vs PNB: 1 साल के लिए ₹5 लाख की FD

SBI में रेगुलर कस्टमर को 1 साल की FD पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये 1 साल के जमा कराए हैं, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 5,34,877 रुपये मिलेंगे. यानी, ब्‍याज से आपको 34,877 रुपये की फिक्‍स्‍ड इनकम होगी.

PNB में भी रेगुलर कस्टमर को 1 साल की FD पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये 1 साल के जमा कराए हैं, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 5,34,877 रुपये मिलेंगे. यानी, ब्‍याज से आपको 34,877 रुपये की फिक्‍स्‍ड इनकम होगी.

SBI Vs PNB: 2 साल के लिए ₹5 लाख की FD

SBI में 2 साल की FD पर सालाना 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आपने 5 लाख रुपये 2 साल के जमा कराए हैं, तो आपको 5,74,441 रुपये मिलेंगे. इस तरह आपको ब्‍याज से 74,441 रुपये की कमाई होगी.

PNB में 2 साल की FD पर सालाना 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आपने 5 लाख रुपये 2 साल के जमा कराए हैं, तो आपको 5,72,187 रुपये मिलेंगे. इस तरह आपको ब्‍याज से 72,187 रुपये की कमाई होगी.

SBI Vs PNB: 3 साल के लिए ₹5 लाख की FD

SBI में 3 साल की FD पर 6.75 सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आपने 5 लाख रुपये 3 साल के जमा कराए हैं, तो आपका मैच्‍योरिटी अमाउंट 6,11,196 रुपये होगा. इस तरह, ब्याज से 1,11,196 रुपये की इनकम होगी।

PNB में 3 साल की FD पर 7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आपने 5 लाख रुपये 3 साल के जमा कराए हैं, तो आपका मैच्‍योरिटी अमाउंट 6,15,720 रुपये होगा. इस तरह, ब्याज से 1,15,720 रुपये की इनकम होगी।

SBI Vs PNB: 5 साल के लिए ₹5 लाख की FD

SBI में 5 साल की FD पर 6.50 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये 5 साल के जमा कराए हैं, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 6,90,210 रुपये की फिक्‍स्‍ड इनकम होगी. इस तरह, आपको 1,90,210 रुपये का ब्‍याज मिलेगा.

PNB में 5 साल की की FD पर 6.50 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये 5 साल के जमा कराए हैं, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 6,90,210 रुपये की फिक्‍स्‍ड इनकम होगी. इस तरह आपको 1,90,210 रुपये का ब्‍याज मिलेगा.

बता दें, 5 साल की FDs पर इनकम टैक्‍स सेक्‍शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख तक डिडक्‍शन क्‍लेम कर सकते हैं. 5 साल की टैक्‍स सेवर FD का फायदा सभी ग्राहकों को मिलता है. यह भी जान लें कि FDs पर मिलने वाला ब्‍याज टैक्‍सेबल होता है.

Bank FD: क्या कहते हैं एक्सपर्ट

PersonalCFO कंसल्टेंट्स के सीईओ सुशील जैन का कहना है, बैंक एफडी एक बहुत अच्छा विकल्प है और हर किसी को अपने एसेट एलोकेशन और निवेश के टाइमफ्रेम के आधार पर अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए। निवेश की रकम कितनी होनी चाहिए, यह यहां मायने नहीं रखती है। जैन कहते हैं, इंमरजेंसी फंड, शॉर्ट टर्म गोल, एसेट एलोकेशन और लो टैक्स ब्रेकेट वाले निवेशकों के लिए बैंक एफडी एक अच्छा ऑप्शन है।

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है, कंजर्वे​टिव निवेशक खासकर रिटायर्ड लोगों के लिए बैंक एफडी अच्छा ​विकल्प है। शॉर्ट टू मीडियम टर्म गोल हासिल करने में ​बैंक एफडी कारगर होते हैं। पोर्टफोलियो डायवर्सि​फिकेशन के साथ टैक्स बचाने के लिए भी एफडी बेहतर ऑप्शन है।

(नोट: ब्‍याज दरों की बैंकों की ऑफि​शियल वेबसाइट से ली गई है। मौजूदा ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर प्रभावी हैं।)

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 6:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement