facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI का बड़ा एक्शन, इन इन्फ्लुएंसर्स को लौटानी होगी अवैध कमाई

Advertisement

यह कदम इन आरोपों के बाद उठाया गया है कि ये इकाइयां पंजीकरण के बगैर निवेश सलाहकार और शोध विश्लेषक कारोबार चला रही थीं।

Last Updated- February 07, 2025 | 10:22 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने अस्मिता पटेल ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग और पांच अन्य को करीब 54 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का आदेश दिया है। यह कदम इन आरोपों के बाद उठाया गया है कि ये इकाइयां पंजीकरण के बगैर निवेश सलाहकार और शोध विश्लेषक कारोबार चला रही थीं।

कारण बताओ नोटिस सह अंतरिम आदेश के मुताबिक मामला पूरा होने के बाद ब्याज समेत यह रकम बढ़कर 105 करोड़ रुपये हो सकती है। इसमें फर्म की तरफ से विभिन्न ट्रेडिंग कोर्स के लिए वसूली गई रकम शामिल है।

खुद को ऑप्शंस क्वीन बताने वाली अस्मिता पटेल की ऑनलाइन में खासी मौजूदगी है और यूट्यूब पर उसके करीब 5.26 लाख सबस्क्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 2.9 लाख। उसने टेलीग्राम चैनलों के जरिये भी ट्रेडिंग की सिफारिशें साझा की हैं, जिन्हें कोर्स करने वालों ने सबस्क्राइब किया।

सेबी ने अस्मिता पटेल और उनके पति जितेश पटेल पर अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंध लगा दिया है। जितेश पटेल फर्म का निदेशक था। उसके अलावा तीन प्रोप्राइटरी फर्मों और उनके प्रोप्राइटरों का भी बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

पटेल एक स्टॉकब्रोकर का अधिकृत शख्स था और उसने अपने स्कूल के जरिये कई ट्रेडिंग कोर्स चलाए। इन कोर्सों के 42 प्रतिभागियों की शिकायत के बाद नियामकीय कार्रवाई की गई।

सेबी के आदेश से पता चलता है कि अस्मिता पटेल ने 2019-20 से जनवरी 2024 के दौरान 12.3 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। यह आंकड़ा उसके उस दावे से उलट है जिसमें उसने कहा है कि अपने प्रोप्राइटरी सिस्टम से वह सैंकड़ों करोड़ रुपये का प्रबंधन करती है।

सेबी ने इन इकाइयों को अपंजीकृत निवेश सलाहकार और शोध विश्लेषक की सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया है।

ट्रेडिंग स्कूल ने इस मामले में स्वत: ही निपटान आवेदन जमा कराया था। हालांकि सेबी ने स्पष्ट किया है कि निपटान के लिए आवेदन करने से कार्यवाही शुरू होने पर रोक नहीं लगती और आदेश पारित करने पर कोई कानूनी रोक नहीं है। 

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement