Best FD Rates: देश में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मई के मध्य में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.3% तक की आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक अभी भी लगभग 6.6% से 7.75% के बीच ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
Stable Money की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, छोटे बैंक वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर रिटर्न देने में बड़े बैंकों से आगे निकल गए हैं, खासकर 1 से 3 साल की अवधि वाली एफडी में।
वर्तमान में कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को बेहद आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं:
इन दरों को मौजूदा समय में सबसे प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है, खासकर सुरक्षित निवेश चाहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए।
Also Read: DA Hike: सरकार का बड़ा तोहफा! रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ा, सैलरी में होगा सीधा असर
डेटा से यह भी साफ हुआ है कि बैंक सबसे ज्यादा आकर्षक ब्याज दरें 1 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर दे रहे हैं। बहुत लंबी अवधि की एफडी पर उतना ज्यादा रिटर्न नहीं मिल रहा है।
कुछ प्रमुख बैंकों की दरें इस प्रकार हैं:
यह ट्रेंड दिखाता है कि बैंक मिड-टर्म डिपॉजिट्स को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
जहां स्मॉल फाइनेंस बैंक ऊंची ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं, वहीं बड़े सरकारी बैंक अपेक्षाकृत कम रिटर्न दे रहे हैं।
इन दरों से साफ है कि सुरक्षित लेकिन कम रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए बड़े बैंक अभी भी विकल्प बने हुए हैं।
Stable Money के को-फाउंडर और सीईओ सौरभ जैन के अनुसार, छोटे बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज दरें दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में ये बैंक 8.25% से 8.3% तक और सामान्य निवेशकों के लिए लगभग 8.1% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यह एक व्यापक ट्रेंड है, जिसमें छोटे बैंक प्रतिस्पर्धा के जरिए अधिक स्थिर रिटेल डिपॉजिट जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।