facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Rules From September: चांदी खरीद, ATM और FD नियमों में बदलाव; जानें 1 सितंबर से क्या होगा असर

Advertisement

New Rules From September: 1 सितंबर से SBI क्रेडिट कार्ड, चांदी खरीद, LPG दाम, FD रेट और ATM निकासी के नए नियम सीधे आपके बजट को प्रभावित करेंगे।

Last Updated- August 27, 2025 | 12:21 PM IST
New rules from September
Representative Image

New Rules From September: 1 सितंबर से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। ये बदलाव चांदी की खरीद-बिक्री, SBI क्रेडिट कार्ड, LPG सिलेंडर, ATM ट्रांजैक्शन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसे रोजमर्रा के मामलों से जुड़े हैं। आइए जानते हैं विस्तार से—

1. SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बदलाव

1 सितंबर से SBI कार्ड धारकों पर नए चार्ज लागू होंगे। बिल पेमेंट, फ्यूल खरीद या ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी लगेगी और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी ज्यादा चार्ज लिया जाएगा। रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू भी घट सकती है। इसलिए अपने खर्चों को पहले से मैनेज करें।

2. चांदी की खरीद पर नए नियम

सरकार अब चांदी की बिक्री और खरीद को लेकर सख्ती बरतने जा रही है। चांदी के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की तैयारी है। इसका मतलब है कि चांदी की शुद्धता और दामों में पारदर्शिता बढ़ेगी। निवेशक और खरीदारों को अब ज्यादा भरोसे के साथ सौदा मिलेगा, लेकिन दामों पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Demat-Aadhaar Link: फ्रीज होने से बचाएं अपना डीमैट अकाउंट, आधार से ऐसे करें लिंकिंग

3. LPG सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदलती हैं। 1 सितंबर को भी दाम घट या बढ़ सकते हैं। अगर कीमतें ऊपर जाती हैं तो किचन का बजट बिगड़ सकता है, वहीं गिरावट होने पर राहत मिलेगी.

4. FD की ब्याज दरें

बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है। अभी 6.5% से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है, लेकिन आगे दरें कम हो सकती हैं। अगर FD करने का मन है तो जल्दी फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।

5. ATM से पैसे निकालने के नियम

कुछ बैंकों ने एटीएम से निकासी पर नए चार्ज लगाने की तैयारी की है। तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। बेहतर होगा कि कैश निकालने की बजाय डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दें।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement