facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Small Savings Schemes: छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों का ऐलान, जनवरी से जानिए किस स्कीम पर आपको कितना मिलेगा इंटरेस्ट

Advertisement

जनवरी-मार्च तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें जारी, बिना किसी बदलाव के वही पुरानी दरें लागू। जानें, कौन सी स्कीम आपके लिए सबसे फायदेमंद है।

Last Updated- December 31, 2024 | 7:09 PM IST
Investment, savings

सरकार ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं (स्मॉल सेविंग्स स्कीम) पर ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी अक्टूबर-दिसंबर 2024 की दरें ही लागू रहेंगी। ये खबर उन निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इन योजनाओं में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के लिए पैसा लगाते हैं।

जनवरी-मार्च 2025 में किस स्कीम पर कितना ब्याज मिलेगा?

1. सेविंग्स अकाउंट

ब्याज दर: 4%
खास बात: 2011-12 में इसे 3.5% से बढ़ाकर 4% किया गया था, तब से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2. फिक्स्ड डिपॉजिट (टाइम डिपॉजिट)

1 साल: 6.9%
2 साल: 7.0%
3 साल: 7.1%
5 साल: 7.5%

नोट: छोटी अवधि के निवेश के लिए यह योजना बढ़िया विकल्प है।

3. 5 साल का रिकरिंग डिपॉजिट (RD)

ब्याज दर: 6.7%

नोट: इसमें 2023-24 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बदलाव हुआ था और इसे 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया था।

4. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

ब्याज दर: 8.2%
खास बात: सीनियर सिटीजन के लिए सबसे सुरक्षित और आकर्षक योजना।

5. मंथली इनकम स्कीम (MIS)

ब्याज दर: 7.4%
खास बात: नियमित मासिक आय चाहने वालों के लिए शानदार विकल्प।

6. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
ब्याज दर: 7.7%
खास बात: पांच साल की अवधि में बेहतर रिटर्न और टैक्स बेनिफिट।

7. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
ब्याज दर: 7.1%
खास बात: टैक्स छूट और लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश।

8. सुकन्या समृद्धि योजना
ब्याज दर: 8.2%
खास बात: बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए आदर्श योजना।

9. किसान विकास पत्र (KVP)
ब्याज दर: 8.2%
खास बात: गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षित विकल्प।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement