facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20s में अगर ये मनी हैबिट्स सीख लीं, तो 40 तक बन सकते हैं करोड़पति

Advertisement

नई नौकरी और बढ़ती सैलरी के बीच अगर युवा सही वित्तीय आदतें सीख लें तो आने वाले सालों में आर्थिक स्वतंत्रता आसान हो सकती है।

Last Updated- September 05, 2025 | 11:24 AM IST
Salary account

नई नौकरी, बढ़ती सैलरी और जिंदगी के सपनों से भरे 20s साल ज़्यादातर युवाओं के लिए बेहद खास होते हैं। लेकिन यही वो दौर है जब सही वित्तीय आदतें बनाई जाएं तो पूरी ज़िंदगी बदल सकती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर इस उम्र में समझदारी दिखाई जाए तो आने वाले सालों में आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करना आसान हो जाता है।

20s में रिस्क लेना क्यों जरूरी

The Richness Academy के फाउंडर और सर्टिफाइड फाइनेंस प्लानर तारेश भाटिया कहते हैं, आपके पास सबसे बड़ी पूंजी है समय। इस उम्र में अगर शेयर, म्युचुअल फंड या किसी छोटे बिजनेस में निवेश कर रिस्क लिया भी तो नुकसान की भरपाई करने का पर्याप्त समय होता है। हां, रिस्क का मतलब लापरवाही नहीं बल्कि रिसर्च और प्लानिंग के बाद उठाया गया कदम है।

सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहना खतरनाक

आज की दुनिया में नौकरी सुरक्षित नहीं। एआई, मंदी और महंगाई किसी भी वक्त करियर को हिला सकती है। वह कहते हैं, इसलिए साइड हसल या पैसिव इनकम होना जरूरी है। इससे पैसे भी बढ़ते हैं और नए मौके भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: नई जेनरेशन की स्मार्ट इन्वे​स्टिंग! देखते-देखते बन जाएंगे लाखों-करोड़ के फंड; एक्सपर्ट ने दिये मनी मेकिंग टिप्स

लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन से बचें

सैलरी बढ़ते ही लाइफस्टाइल अपग्रेड करने का लालच सबसे बड़ी गलती है। वह सलाह देते हैं कि 50-30-20 या भारतीय मॉडल 40:30:20:10 नियम अपनाकर और बचत को ऑटोमैटिक करके खर्चों पर कंट्रोल पाया जा सकता है। सच्ची दौलत खर्च बढ़ाने में नहीं, बल्कि पैसों को खर्च के मुकाबले तेजी से बढ़ाने में है।

असफलता से सीखें, घबराएं नहीं

पहली बार का नुकसान हार नहीं, बल्कि सीख है। तारेश कहते हैं कि इसे ‘ट्यूशन फीस’ मानें और फिर से SIP, डाइवर्सिफिकेशन और डिसिप्लिन से शुरुआत करें। यही प्रक्रिया आपको मजबूत निवेशक बनाती है।

गोल्डन रूल: जल्दी और लगातार निवेश करें

वह आगे बताते हैं, अगर आप 20s में सिर्फ ₹5,000 की SIP भी शुरू कर देते हैं तो रिटायरमेंट तक करोड़ों का फंड बना सकते हैं। छोटी शुरुआत भी कंपाउंडिंग की ताकत से बड़ी दौलत में बदल जाती है।

यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन की EMI मैनेजमेंट के लिए अपनाएं ये 5 डिजिटल तरीके, बचें लेट फीस से

विजन के साथ निवेश

तारेश के अनुसार, पैसे को सिर्फ बचाने के लिए नहीं बल्कि अपने सपनों से जोड़कर निवेश करना चाहिए। चाहे वो घर खरीदना हो, यात्रा करना हो या बिजनेस शुरू करना। जब निवेश लाइफ गोल से जुड़ता है, तो आप समझदारी से खर्च करते हैं और खुशी से बचत करते हैं।

स्टेप-अप SIP की ताकत

प्रकार कुल निवेश 12% रिटर्न पर फंड वैल्यू 13% रिटर्न पर फंड वैल्यू
साधारण SIP (फ्लैट ₹25,000) ₹60,00,000 ₹2,29,96,434 (₹2.30 करोड़) ₹2,59,62,129 (₹2.60 करोड़)
Step-Up SIP (हर साल 10% बढ़ोतरी) ₹1,71,82,500 ₹4,65,78,457 (₹4.66 करोड़) ₹5,12,69,736 (₹5.13 करोड़)

तारेश बताते हैं, साधारण SIP से भी दौलत बनती है, लेकिन अगर हर साल ₹500–₹1,000 बढ़ाते जाएं तो 20–25 साल में यह कई गुना बढ़कर करोड़ों का कॉर्पस बन सकता है। सैलरी बढ़ने के साथ बचत भी बढ़ती है, जिससे लाइफस्टाइल इंफ्लेशन पर भी लगाम लगती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी एक्सपर्ट सुशील जैन से बातचीत पर आधारित है। बाजार से जुड़े इंस्ट्रूमेंट जोखिम के अधीन हैं। इसलिए निवेश या निवेश संबंधी फैसले लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से संपर्क करें।

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement