facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC का Smart Pension Plan लॉन्च– एक बार इन्वेस्ट करो, जिंदगीभर पेंशन पाओ

Advertisement

LIC का स्मार्ट पेंशन प्लान आपके भविष्य को सुरक्षित करने का बेहतरीन तरीका है।

Last Updated- February 19, 2025 | 10:50 AM IST
LIC

अगर आप रिटायरमेंट के बाद भी फिक्स इनकम चाहते हैं, तो LIC आपके लिए लेकर आया है “स्मार्ट पेंशन प्लान” (Plan No. 879)। इस शानदार पेंशन प्लान को वित्त मंत्रालय के सचिव एम. नागराजू और LIC के CEO & MD सिद्धार्थ मोहंती ने लॉन्च किया। यह एक सिंगल प्रीमियम, इमीडिएट पेंशन प्लान है, जिसमें आपको गारंटीड पेंशन मिलती रहेगी!

इस प्लान की सबसे बड़ी खूबियां:

LIC का स्मार्ट पेंशन प्लान आपके भविष्य को सुरक्षित करने का बेहतरीन तरीका है। इस प्लान में आप एक बार निवेश करें और जिंदगीभर पेंशन पाएं। इसमें सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ एन्युइटी ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिसे 18 से 100 साल की उम्र तक कोई भी खरीद सकता है। खास बात यह है कि LIC के मौजूदा ग्राहकों और नॉमिनी को ज्यादा रिटर्न का फायदा मिलेगा। आप ₹1,00,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और ज्यादा रकम लगाने पर ज्यादा फायदा मिलेगा।

पेंशन का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना लिया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर आप आंशिक या पूरी राशि निकालने की सुविधा भी पा सकते हैं। NPS सब्सक्राइबर्स के लिए यह प्लान खास रूप से फायदेमंद है, और दिव्यांगजन के लिए भी इसमें विशेष प्रावधान हैं। सबसे अच्छी बात, इस प्लान में 3 महीने बाद लोन लेने की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह एक परफेक्ट रिटायरमेंट प्लान बन जाता है।

क्या मिलेगा मृत्यु लाभ (Death Benefit)?

अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके चुने गए विकल्प के अनुसार पैसा दिया जाएगा। परिवार चाहे तो एकमुश्त पूरी रकम (लंपसम पेमेंट) ले सकता है या फिर मासिक पेंशन जारी रख सकता है। इसके अलावा, किस्तों में पैसा मिलने का विकल्प भी है, जिससे समय-समय पर रकम मिलती रहे। एक और विकल्प एडवांस एन्युइटी का है, जिससे परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

इसे कहां से खरीद सकते हैं?

ऑफलाइन: LIC एजेंट, POSP-LI, CPSC-SPV
ऑनलाइन: www.licindia.in पर

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement