facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suraksha Sankalp: गिग वर्कर्स के लिए किफायदी हेल्थ इंश्योरेंस, HDFC एर्गो-फोनपे ने की साझेदारी

Advertisement

HDFC ERGO और PhonePe ने ‘Suraksha Sankalp’ हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया, प्रीमियम ₹12/दिन से।

Last Updated- August 14, 2025 | 11:35 AM IST
Insurance
Representative Image

HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने PhonePe के साथ साझेदारी में भारत के ‘Missing Middle’ (गिग वर्कर्स) वर्ग के लिए एक किफायती हेल्थ इंश्योरेंस योजना लॉन्च की है। इस योजना का लक्ष्य उन लगभग 40 करोड़ भारतीयों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाना है, जो किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य बीमा योजना से कवर नहीं हैं।

देश के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में तेजी के बावजूद, लगभग 30% भारतीय अभी भी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं या निजी हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इनमें से करीब 10 करोड़ लोग स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के कारण गरीबी की रेखा के नीचे जा सकते हैं। यह वर्ग मुख्य रूप से कम और मध्यम आय वर्ग के लोग, अनौपचारिक क्षेत्रों के कर्मचारी और गिग इकॉनमी के कामगार हैं।

Also Read | Post Office Scheme: घर बैठे हर महीने ₹7,500 से ज्यादा कमाना चाहते हैं? जानें कितना करना होगा निवेश

HDFC ERGO के कार्यकारी निदेशक, पार्थनील घोष ने कहा, “Niti Aayog की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 40 करोड़ भारतीय जिन्हें ‘Missing Middle’ कहा जाता है, स्वास्थ्य बीमा से वंचित हैं।  कंपनी इन लोगों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी। PhonePe के डिजिटल नेटवर्क की मदद से हम दूर-दराज के इलाकों तक भी बीमा सुविधा पहुंचा पाएंगे।”

योजना की मुख्य विशेषताएं:

  • अस्पताल में भर्ती पर 3 लाख रुपये तक कवर

  • वेक्टर जनित रोगों में अस्पताल में अतिरिक्त 10 दिनों के लिए प्रति दिन 1500 रुपये भुगतान

  • सर्जिकल और अन्य खर्चों को कवर करने का विकल्प

  • अनलिमिटेड जनरल फिजिशियन टेली-कंसल्टेशन और व्यक्तिगत परामर्श ₹2,000 तक

  • मुख्य रूप से 18-30 वर्ष आयु वर्ग के लिए, जिनमें कई पहली बार बीमा खरीद रहे हैं

  • PhonePe ऐप के जरिए आसान पॉलिसी खरीद और इश्यू

  • कैशलेस ट्रीटमेंट के लिए ‘Missing Middle Hospital Network’

  • किफायती प्रीमियम, केवल ₹12/दिन से शुरू

इस योजना को फिलहाल हैदराबाद, नागपुर और मदुरै में पेश किया गया है और जल्द ही अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement