facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज लेना हुआ महंगा, इस बड़े सरकारी बैंक समेत इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें

Advertisement

ICICI Bank ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया। बैंक ने सभी अवधियों के लिए अपने एमसीएलआर में 5 आधार अंक की बढ़ोतरी की है।

Last Updated- November 09, 2023 | 5:42 PM IST
Post office scheme

Bank loan interest rates: पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि की बेंचमार्क ऋण दर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे बैंक का कर्ज महंगा होगा।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि उसने विभिन्न परिपक्वता अवधि के लिए कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (MCLR) में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। नई दर 12 नवंबर से लागू होगी। अब एक साल की एमसीएलआर 8.75 प्रतिशत होगी। अभी यह दर 8.70 प्रतिशत है।

एक साल की एमसीएलआर के आधार पर बैंक ज्यादातर उपभोक्ता ऋण मसलन वाहन, व्यक्तिगत और आवास ऋण की दरें तय करते हैं। एक दिन, एक माह, तीन माह और छह माह की एमसीएलआर में भी 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

एचडीएफसी बैंक ने भी ग्राहकों को दिया झटका

इससे दो दिन पहले प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया। बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) 0.05 फीसदी बढ़ा दी है।

हालांकि, यह वृद्धि चुनिंदा लोन अवधि के लोन के लिये की गयी है। बता दें कि एमसीएलआर में बढ़ोतरी से ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन महंगा हो जाएगा और ईएमआई (EMI) बढ़ जाएगी। एचडीएफसी बैंक की नई दरें 7 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।

आईसीआईसीआई बैंक ने भी ग्राहकों को दिया झटका

वहीं, इस महीने की शुरुआत में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Loan rate) ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया। बैंक ने सभी अवधियों के लिए अपने एमसीएलआर में 5 आधार अंक की बढ़ोतरी की है।

आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट और एक महीने की एमसीएलआर दरें अब 8.50 फीसदी हैं। तीन महीने और छह महीने के लिए एमसीएलआर क्रमशः 8.55 प्रतिशत और 8.90 प्रतिशत हैं। एक साल की एमसीएलआर फिलहाल 9 फीसदी है।

बैंक ऑफ इंडिया ने भी बढ़ाई ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया (BOI Interest Rate) ने भी बुधवार को विशेष अवधि के लिए अपनी कर्ज दरें 0.05 प्रतिशत तक बढ़ा दीं। बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, ओवरनाइट एमसीएलआर दर 7.95 फीसदी है और एक महीने की एमसीएलआर दर अब 8.15 फीसदी है।

वहीं, तीन महीने और छह महीने के लिए एमसीएलआर को क्रमशः 8.35 प्रतिशत और 8.55 प्रतिशत पर तय किया गया है। एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.75 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि तीन साल की एमसीएलआर 8.95 प्रतिशत पर बनी हुई है।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 5:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement