facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पट्टेदार और बंटाईदार किसानों को केंद्र सरकार से राहत, अब उन्हें भी मिलेगी MSP और बीमा योजना में जगह

Advertisement

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब खेत मालिक की अनुमति से पट्टेदार किसान को भी फसल बीमा योजना और एमएसपी का लाभ मिल सकेगा।

Last Updated- July 29, 2025 | 10:53 PM IST
Indian Farmer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

यदि खेत का मालिक किसान चाहेगा और अधिकृत करेगा तो पट्टेदार को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल सकता है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोक सभा में कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भू-स्वामी पट्टेदार को अधिकृत कर देते हैं तो राज्य की अनुमति से उससे भी एमएसपी पर फसल खरीदी जा सकती है। इससे पहले, पट्टेदार किसान बहुत सारी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते थे। चौहान ने कहा कि अब इस ​​​स्थिति को बदला बदला जा रहा है। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के 2018-19 के ‘कृषि परिवारों की स्थिति का आकलन’ सर्वेक्षण के अनुसार ग्रामीण भारत में अनुमानित 10.19 लाख खेतों में से 17.3 प्रतिशत पट्टे पर दिए गए थे। जबकि खेती के लिए उपयोग किए जाने वाले कुल क्षेत्रफल में 13 प्रतिशत भूमि पट्टे पर दी गई थी। पिछले सर्वेक्षणों में एनएसओ ने कुल कृ​षि भूमि में पट्टे की हिस्सेदारी क्रमशः 11.3 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत आंकी थी। लेकिन कई विशेषज्ञों ने एनएसओ के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि पट्टे पर दिए जाने वाले खेतों की वास्तविक संख्या बहुत अधिक है, क्योंकि इनमें से अधिकांश पट्टे मौखिक तौर पर चलते हैं और सर्वेक्षण में उन्हें दर्ज नहीं किया गया। चौहान ने कहा कि अब एक पट्टेदार किसान या बंटाईदार भी एफपीओ का सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में 6.5 लाख से अधिक पट्टेदार किसानों को पीएमएफबीवाई का लाभ मिला है, जबकि लगभग 42 लाख बंटाईदारों से एमएसपी पर फसल की खरीद की गई है।

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement