facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेंशन योजना में संशोधन पर विचार कर रही है सरकार, न्यूनतम पेंशन 40-45% होने की संभावना है

Advertisement

2004 के वित्तीय सुधार के बाद पेंशन व्यवस्था में बदलाव किया गया था और हाल के दिनों में कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:27 PM IST
UPS

केंद्र सरकार मौजूदा बाजार से जुड़ी पेंशन योजना में बदलाव कर अपने कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन के 40 से 45 प्रतिशत तक न्यूनतम पेंशन देने की पेशकश कर सकती है। सरकार से जुड़े दो सरकारी सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों में पेंशन को लेकर चल रही चिंता का समाधान करने के लिए सरकार ऐसा कर सकती है।

इस कदम पर ऐसे समय में विचार चल रहा है, जब सरकार ने एक साल में पेंशन व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए समिति का गठन किया है और कुछ राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं, और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में होंगे। मोदी सरकार पर मौजूदा पेंशन व्यवस्था पर पुनर्विचार करने को लेकर दबाव है।

2004 के वित्तीय सुधार के बाद पेंशन व्यवस्था में बदलाव किया गया था और हाल के दिनों में कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है। मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना में कर्मचारियों को अपने मूल वेतन का 10 प्रतिशत अंशदान देना होता है और 14 प्रतिशत सरकार देती है।

इस पर भुगतान बाजार में मिलने वाले मुनाफे पर निर्भर है, जिसे ज्यादातर केंद्र के डेट में निवेश किया गया है। इसके विपरीत पुरानी पेंशन व्यवस्था में कर्मचारी के अंतिम माह के वेतन के 50 प्रतिशत पेंशन की गारंटी होती थी, जिसमें कार्यकाल के दौरान किसी तरह के अंशदान की जरूरत नहीं थी।

दो अधिकारियों ने कहा कि सरकार मौजूदा योजना में संशोधन पर विचार कर रही है, जिसमें कर्मचारी व सरकार दोनों अंशदान करेंगे, लेकिन कर्मचारियों को अपने अंतिम वेतन के 40 से 50 प्रतिशत तक पेंशन मिलेगी। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन हम पुरानी पेंशन व्यवस्था पर वापस नहीं लौटेंगे।’

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement