facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में थाली की कीमत घटी

Advertisement

मार्च में खुदरा महंगाई करीब 6 साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई थी।

Last Updated- May 07, 2025 | 11:37 PM IST
Veg non veg Thali
प्रतीकात्मक तस्वीर

अप्रैल में घर का बना खाना सस्ता हो गया क्योंकि इस महीने के दौरान मांसाहारी और शाकाहारी दोनों थाली की लागत में कमी आई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की आज जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

अप्रैल में शाकाहारी थाली की कीमत (पिछले महीने की तुलना में) लगभग 1.2 प्रतिशत तक घटकर 26.3 रुपये रह गई, जो मार्च में 26.6 रुपये थी। प्याज (14 प्रतिशत) और आलू (2 प्रतिशत) की कीमतों में गिरावट की वजह से ऐसा हुआ। अलबत्ता महीने के दौरान टमाटर की कीमत 1 प्रतिशत बढ़ गई।

इसी तरह अप्रैल के दौरान मांसाहारी थाली के दाम भी करीब 2 प्रतिशत तक घटकर (पिछले महीने की तुलना में) 53.9 रुपये रह गए, जो मार्च में 54.8 रुपये थे। दक्षिण भारत में बर्ड फ्लू के डर की वजह से ब्रॉयलर की मांग में कमी के कारण ऐसा हुआ।

विभिन्न वस्तुओं की श्रेणियों, विशेष रूप से खाद्य पदार्थों की श्रेणी में कीमतों में कमी की वजह से अप्रैल के दौरान भारत के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई में और गिरावट की उम्मीद के मद्देनजर यह घटनाक्रम सामने आया है। मार्च में खुदरा महंगाई करीब 6 साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई थी।

 सालाना आधार पर की गई तुलना में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट से पता चलता है कि मांसाहारी थाली की कीमतों में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। ब्रॉयलर की कीमतों में 4 प्रतिशत (पिछले साल की तुलना में) की गिरावट के अनुमान की वजह से ऐसा हुआ है।  मांसाहारी थाली की लागत में इसकी हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत रहती है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement