facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कम होगी कमाई की रफ्तार! रिपोर्ट में खुलासा — 2026 में वेतन वृद्धि घटकर 6.5% रहने का अनुमान

Advertisement

इंडिया रेटिंग्स के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में वास्तविक वेतन वृद्धि घटकर 6.5% रह सकती है, जिससे उपभोग मांग और आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Last Updated- June 10, 2025 | 10:38 PM IST
Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 में वास्तविक वेतन वृद्धि में गिरावट आने के आसार हैं। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने आज कहा है कि अनुकूल मॉनसून से कृषि क्षेत्र में स्थिर वृद्धि रहने के कारण महंगाई में नरमी से वास्तविक वेतन वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्मीद है। मगर यह वित्त वर्ष 2025 के 7 फीसदी से कम होकर वित्त वर्ष 2026 में 6.5 फीसदी रह सकता है।

इंडिया रेटिंग्स के एसोसिएट निदेशक पारस जसराय ने कहा, ‘मगर प्रतिकूल मौसम अथवा मॉनसून की प्रगति में व्यवधान तथा व्यापार एवं भू-राजनीतिक मुद्दों के कारण वास्तविक वेतन वृद्धि में गिरावट भी आ सकती है।’

इसके अलावा रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) की वृद्धि वित्त वर्ष 2025 के 7.2 फीसदी से कम होकर वित्त वर्ष 2026 में 6.9 फीसदी रह जाएगी।

रेटिंग एजेंसी ने अपने नोट में कहा है, ‘वेतन वृद्धि के अनुसार खपत में वृद्धि होती है। आर्थिक सिद्धांत यह मानता है कि कोई व्यक्ति अपनी आय और खपत में तालमेल के लिए अपनी मौजूदा आय के बजाय अपनी मध्यम अथवा दीर्घकालिक आय पर अपना उपभोग तय करता है। इसलिए, अगर वेतन वृद्धि को स्थिर माना जाता है तो इससे खपत में अधिक निरंतर वृद्धि हो सकती है। इसके विपरीत, अगर वेतन वृद्धि अस्थिर है तो खपत में और अधिक अस्थिर वृद्धि हो सकती है।’

इंडिया रेटिंग्स ने सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी की गई राष्ट्रीय खाता आंकड़ों का भी विश्लेषण किया है। इसने उल्लेख किया है कि वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2023 के दौरान दबी हुई मांग के कारण अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वित्त वर्ष 2024 में पीईसीई की वृद्धि 5.6 फीसदी पर आ गई।

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement