facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FD खोलना चाहते हैं? ये बैंक 1 साल की FD पर दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज; चेक करें लिस्ट

Advertisement

Best FD rates: 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर स्मॉल फाइनेंस बैंक 7% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, जबकि पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों में यह दरें 5% से 6.80% तक हैं।

Last Updated- August 25, 2025 | 11:30 AM IST
Post Office FD
Representative Image

Bank FD Interest Rate: अपनी सेविंग्स को सुरक्षित रखते हुए अच्छे मुनाफे की तलाश है? फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी भारतीय निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है। अगर आप भी अपनी रकम को जल्द ही FD में लगाकर बढ़िया रिटर्न पाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है। SBI समेत देश के कई बड़े बैंक अब 1 साल की FD पर शानदार ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं, जिससे आपकी बचत को और भी फायदा मिल सकता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट क्या है?

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक ऐसा निवेश है जिसमें आप अपने पैसे बैंक में एक तय समय के लिए जमा करते हैं और उस पर निश्चित ब्याज कमाते हैं। यह सुरक्षित निवेश माना जाता है और निवेशक को पक्की आय देता है। नए और संभलकर निवेश करने वाले लोग इसे पसंद करते हैं। FD छोटे वित्तीय लक्ष्य, आपातकालीन जरूरत या रिटायरमेंट के लिए पैसे सुरक्षित रखने का अच्छा तरीका है।

यह भी पढ़ें: Bank FDs में निवेश से पहले जान लें नफा-नुकसान, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

इन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) में 1 साल की एफडी पर मिल रहा है 7% से ज्यादा ब्याज

  • Suryoday Small Finance Bank – 7.50%
  • Jana Small Finance Bank – 7.25%
  • Equitas Small Finance Bank – 7.25%
  • Ujjivan Small Finance Bank – 7.25%
  • Bandhan Bank – 7.10%
  • SBM Bank – 7.05%

ये वे बैंक हैं जहां सामान्य निवेशक को 1 साल की FD पर 7% से अधिक ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इन दरों पर अतिरिक्त 0.25% से 0.75% तक ज्यादा ब्याज मिलता है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 1 साल की FD पर ब्याज दरें

अगर आप 1 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाना चाहते हैं, तो अलग-अलग पब्लिक सेक्टर बैंकों में ब्याज दरें थोड़ी अलग हैं।

  • Bank of Baroda – 6.60%
  • Bank of India – 6.60%
  • Bank of Maharashtra – 6.70%
  • Canara Bank – 6.50%
  • Indian Bank – 6.70%
  • Indian Overseas Bank – 6.75%
  • Punjab & Sind Bank – 6.70%
  • Punjab National Bank – 6.60%
  • State Bank of India (SBI) – 6.60%
  • UCO Bank – 6.70%
  • Union Bank of India – 6.60%

इन दरों के हिसाब से देखा जाए तो Indian Overseas Bank सबसे ज्यादा यानी 6.75% ब्याज दे रहा है, जबकि ज्यादातर अन्य बैंकों में यह दर 6.50% से 6.70% के बीच है।

प्राइवेट सेक्टर बैंकों में 1 साल की FD ब्याज दरें

अगर आप 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की सोच रहे हैं, तो प्राइवेट सेक्टर के अलग-अलग बैंक इस पर अलग ब्याज दरें दे रहे हैं।

  • Axis Bank – 6.25%
  • City Union Bank – 6.75%
  • CSB Bank – 5.00%
  • DBS Bank – 6.30%
  • Dhanlaxmi Bank – 6.25%
  • HDFC Bank – 6.25%
  • ICICI Bank – 6.25%
  • IDBI Bank – 6.55%
  • IDFC FIRST Bank – 6.30%
  • J&K Bank – 6.75%
  • Karnataka Bank – 6.50%
  • Karur Vysya Bank – 6.60%
  • Kotak Mahindra Bank – 6.25%
  • Nainital Bank – 6.50%
  • South Indian Bank – 6.60%
  • Tamilnad Mercantile Bank – 6.80%
  • Yes Bank – 6.65%

इनमें तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (6.80%) और सिटी यूनियन बैंक व जम्मू-कश्मीर बैंक (6.75%) सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं। वहीं, सीएसबी बैंक (5.00%) की ब्याज दर सबसे कम है।

सोर्स: paisabazaar.com

(डिस्क्लेमर:  ऊपर दी गई सभी FD ब्याज दरें केवल जानकारी के उद्देश्य से हैं। इनमें समय-समय पर बदलाव हो सकता है। निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से ताज़ा ब्याज दरें जरूर चेक करें।)

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement