facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहीं है? इस खास डॉक्यूमेंट से कर सकते हैं ट्रेवल

Advertisement

सीमैन बुक को कंटीन्यूअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (CDC) भी कहा जाता है। यह दस्तावेज मर्चेंट नेवी, क्रूज लाइन या मछली पकड़ने वाले जहाजों में काम करने वाले लोगों को दिया जाता है।

Last Updated- April 12, 2025 | 3:33 PM IST
travel
Representative Image

अक्सर जब हम विदेश जाने की सोचते हैं तो सबसे पहले पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। खासकर, वीजा पाने के लिए कई बार लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी डॉक्यूमेंट है जो पासपोर्ट की तरह काम करता है और जिसके सहारे कुछ लोगों को वीजा की भी जरूरत नहीं होती? इस दस्तावेज को सीमैन बुक (Seaman Book) कहा जाता है।

क्या है सीमैन बुक?

सीमैन बुक को कंटीन्यूअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (CDC) भी कहा जाता है। यह दस्तावेज खास तौर पर मर्चेंट नेवी, क्रूज लाइन या मछली पकड़ने वाले जहाजों में काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। यह एक पहचान पत्र की तरह होता है जिसमें व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी का पद, जहाज का नाम और यात्रा की अवधि जैसी पूरी जानकारी होती है।

एयरपोर्ट पर कैसे होता है इसका इस्तेमाल?

आम यात्रियों को जब भी विदेश जाना होता है तो उन्हें पासपोर्ट और वीजा दिखाना जरूरी होता है। लेकिन मर्चेंट नेवी या क्रूज में काम करने वाले लोग जब ड्यूटी पर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो वे सीमैन बुक के साथ यात्रा कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर इसे पासपोर्ट के बराबर मान्यता दी जाती है।
हालांकि, एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच के दौरान इन्हें सीमैन बुक के साथ सीडीसी यानी सीफेरर आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट भी दिखाना होता है।

क्या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती?

सीमैन बुक वाले कर्मचारी अक्सर कई देशों से होकर यात्रा करते हैं। इस दौरान सीमैन बुक का इस्तेमाल ट्रांजिट वीजा की तरह किया जाता है। जब वे अपने जहाज पर ड्यूटी जॉइन करने जाते हैं तो सीमैन बुक और सीडीसी वीजा की तरह मान्य होते हैं।
लेकिन अगर यह यात्रा निजी कारणों से की जा रही हो, जैसे घूमने, इलाज या कारोबार के लिए, तो उन्हें भी सामान्य यात्रियों की तरह पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है।

Advertisement
First Published - April 12, 2025 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement