facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UIDAI का बड़ा फैसला! नया Aadhaar App देगा फुल प्राइवेसी कंट्रोल, पुराना ऐप होगा बंद; जानें डीटेल

Advertisement

UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है जिसमें बेहतर प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स हैं, जबकि mAadhaar ऐप को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है।

Last Updated- May 19, 2026 | 12:22 PM IST
New Aadhaar App update
Representative image

Aadhaar App Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डिजिटल आधार सेवाओं को और सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। अब पुराने Unique Identification Authority of India के mAadhaar ऐप को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और इसकी जगह नया आधार ऐप उपयोग में लाया जा रहा है। UIDAI ने यूजर्स से अपील की है कि वे जल्द से जल्द नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं।

नया Aadhaar App क्या है और क्यों खास है

नया आधार ऐप पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बताया जा रहा है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग अपने आधार डेटा को ज्यादा कंट्रोल के साथ इस्तेमाल कर सकें और जरूरत के अनुसार ही जानकारी साझा करें।

यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

चेहरे की पहचान और QR कोड से आसान वेरिफिकेशन

नए ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरे से पहचान की सुविधा दी गई है। इसके अलावा QR कोड आधारित आधार शेयरिंग भी जोड़ी गई है, जिससे किसी भी अधिकृत जगह पर तेजी से पहचान सत्यापित की जा सकती है।

इससे अब बार-बार पूरा आधार नंबर दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Aadhaar App पर अब चुनकर साझा कर सकेंगे जानकारी

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत ‘Selective Share’ फीचर है। इसके जरिए यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से ही जानकारी साझा कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति केवल नाम और फोटो दिखा सकता है या सिर्फ उम्र और पता साझा कर सकता है। पूरा आधार नंबर देना जरूरी नहीं होगा। यह फीचर प्राइवेसी को और मजबूत बनाता है।

बेहतर सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक लॉक

नए आधार ऐप में फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस जैसी बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक करने की सुविधा भी दी गई है। इसका मतलब है कि यूजर खुद तय कर सकते हैं कि उनका डेटा कब और कैसे इस्तेमाल होगा।

UIDAI ने यह भी साफ किया है कि अगर रजिस्टर्ड मोबाइल फोन खो जाता है, तो कुछ समय के लिए आधार सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो सकती है।

पुराना डेटा अपने आप ट्रांसफर नहीं होगा

UIDAI ने यह भी बताया है कि पुराने mAadhaar ऐप का डेटा नए ऐप में अपने आप ट्रांसफर नहीं होगा। यूजर्स को नया प्रोफाइल बनाकर शुरुआत से सेटअप करना होगा।

हालांकि, एक अच्छा फीचर यह है कि एक ऐप में अधिकतम 5 परिवार सदस्यों के आधार प्रोफाइल जोड़े जा सकते हैं।

नए Aadhaar App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

नए ऐप को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए यूजर को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें और अपनी पसंद की भाषा चुनें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

फिर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा और मोबाइल पर आए OTP से पुष्टि करनी होगी। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। अंत में 6 अंकों का पासवर्ड सेट करना होगा।

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement