facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aadhaar Update: अब मोबाइल से अपडेट होगा आपका आधार, UIDAI ला रहा QR कोड बेस्ड नया ऐप

Advertisement

Aadhaar Update: UIDAI ने एक ऐप तैयार किया है, जो QR कोड के जरिए पूरा आधार या मास्क्ड आधार शेयर करने की सुविधा देगा।

Last Updated- June 18, 2025 | 9:46 AM IST
New Aadhaar App update
Representative Image

Aadhaar Update: अब आपको आधार अपडेट कराने के लिए बार-बार आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI ने एक ऐसा नया सिस्टम तैयार किया है, जिससे लोग घर बैठे ही अपने आधार में मोबाइल नंबर, पता, नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।

इस नए सिस्टम के जरिए आपको अब आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI ने एक ऐप तैयार किया है, जो QR कोड के जरिए पूरा आधार या मास्क्ड आधार शेयर करने की सुविधा देगा।

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बातचीत के दौरान बताया कि नवंबर 2025 तक आधार में एड्रेस अपडेट, डिटेल वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे काम घर बैठे ही संभव हो सकेंगे। नई टेक्नोलॉजी के जरिए यह सिस्टम जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, PAN, पीडीएस और मनरेगा जैसे डेटाबेस से पता और दूसरी जानकारी हासिल करेगा। इससे न केवल दस्तावेजों की जांच आसान होगी, बल्कि जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल भी रोका जा सकेगा।

UIDAI बिजली बिल डेटाबेस को भी इस सिस्टम से जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे सिस्टम और भी सुलभ हो जाएगा।

UIDAI ने जो नया ऐप बनाया है, वह मोबाइल-टू-मोबाइल या ऐप-टू-ऐप आधार ट्रांसफर की सुविधा देगा। इससे होटल चेक-इन, ट्रेन यात्रा के दौरान पहचान सत्यापन और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन जैसे मामलों में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आधारधारक की सहमति के बिना डेटा शेयर नहीं किया जा सकेगा।

इसके अलावा UIDAI बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए CBSE और अन्य बोर्ड्स के साथ भी बातचीत कर रहा है। पांच से सात साल और फिर 15 से 17 साल की उम्र में बच्चों का बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करना जरूरी होता है। इसके लिए UIDAI ने एक विशेष योजना भी तैयार की है, ताकि करीब 18 करोड़ बच्चों का अपडेट पूरा कराया जा सके।

UIDAI अब उन संस्थानों के साथ भी काम कर रहा है जहां आधार का उपयोग अनिवार्य नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उसका लाभ मिल सके, जैसे होटल, सुरक्षा एजेंसियां और संपत्ति पंजीकरण से जुड़े विभाग।

यह पूरा सिस्टम लोगों को उनके डेटा पर अधिक नियंत्रण देने, आधार की सुरक्षा बढ़ाने और प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement