facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unified Pension Scheme पर अब तक सिर्फ 1.37% केंद्रीय कर्मचारियों ने जताया भरोसा, सरकार ने डेडलाइन बढ़ाई

Advertisement

सोमवार को लोक सभा में एक लिखित उत्तर में वित्त मंत्रालय ने बताया कि 20 जुलाई, 2025 तक कुल 31,555 पात्र कर्मचारियों ने ही यह योजना अपनाई है।

Last Updated- July 28, 2025 | 11:08 PM IST
Pension
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार के कर्मचारियों में से केवल 1.37 प्रतिशत ने अब तक एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का विकल्प चुना है। सोमवार को लोक सभा में एक लिखित उत्तर में वित्त मंत्रालय ने बताया कि 20 जुलाई, 2025 तक कुल 31,555 पात्र कर्मचारियों ने ही यह योजना अपनाई है। सरकार ने योजना के तहत अपने विकल्प चुनने की तारीख 30 जून से बढ़ाकर इसी साल सितंबर तक कर दी है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि नैशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तयशुदा भुगतान करने के लिए यूपीएस का विकल्प दिया गया है। अगस्त 2024 में सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था, ‘यूपीएस को केंद्र सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इससे लगभग 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा।’

लोक सभा में सोमवार को एक अलग जवाब में वित्त मंत्रालय ने कहा कि पात्रता मानदंड के अनुसार, यूपीएस के तहत अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के लिए 25,756 सेवानिवृत्त कर्मचारी पात्र हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘ये पात्र ग्राहक केंद्र सरकार के वे कर्मचारी हैं, जो एनपीएस के अंतर्गत 10 साल या उससे अधिक सेवा की अनिवार्य पात्रता पूरी करने के बाद 31 मार्च, 2025 को या उससे पहले सेवानिवृत्त हुए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है या मौलिक नियम 56 (जे) के तहत सेवानिवृत्त हुए हैं।’ सीतारमण ने यह भी बताया कि बीते 20 जुलाई तक 7,253 दावे प्राप्त हुए हैं। इनमें से यूपीएस के तहत मिलने वाले लाभ के भुगतान के लिए 4,978 दावों को अंतिम रूप दिया गया है। यूपीएस योजना कर्मचारियों को एनपीएस के तहत बाजार रिटर्न से जुड़े भुगतान के मुकाबले न्यूनतम 25 वर्ष की अर्हता प्राप्त सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में उनके औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में देती है।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement