facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Update Aadhaar: आधार करें 14 सितंबर तक निःशुल्क अपडेट, डेडलाइन के बाद लगेंगे 50 रुपये

Advertisement

Update Aadhaar: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) ने निःशुल्क आधार अपडेट करने की आखिरी तिथि 14 सितंबर तय की है।

Last Updated- September 08, 2024 | 10:19 PM IST
Aadhaar

Update Aadhaar: जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पहले बना है और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया गया है, उन्हें इसे फिर से वैध कराने के लिए अपना पहचान पत्र और आवासीय पते का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) ने निःशुल्क आधार अपडेट करने की आखिरी तिथि 14 सितंबर तय की है।

इस समय सीमा को अभी तक कई बार बढ़ाया गया है और आखिरी बार इसे इस साल 14 जून को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। एक बार निःशुल्क अपडेट की मियाद खत्म होने के बाद यूएडीएआई किसी भी अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क लेगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि मुफ्त सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर ही मौजूद है।

ऐसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट

  • सबसे पहले मायआधार डॉट यूआईडीएआई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाएं और अपने आधार नंबर और ओटीपी के साथ लॉगइन करें। ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा
  • पहचान और पते का विवरण अपनी प्रोफाइल में देखें
  • अगर विवरण सही हैं तो ‘मैं सत्यापित करता हूं कि उपरोक्त विवरण सही हैं’ पर क्लिक करें
  • अगर विवरण में किसी तरह की त्रुटि है, तो आगे बढ़ें
  • संबंधित ड्रॉप-डाउन मेन्यू से वह पहचान और पता का दस्तावेज चुनें जिसे आप जमा करना चाहते या चाहती हैं
  • चयनित दस्तावेज अपलोड करें, यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक फाइल का आकार 2 एमबी से कम हो और जेपीईजी, पीएनजी अथवा पीडीएफ प्रारूप में हो
  • रीव्यू विकल्प पर जाकर सारे ब्याेरे ध्यान से देखें और सही होने पर आधार विवरण को अपडेट करने की सहमति देने के लिए सबमिट पर क्लिक करें

जरूरी सवाल-जवाब

अगर आधार कार्डधारक अपना आधार नंबर भूल जाए तो क्या होगा?

आधार कार्डधारक आधार सेवा का उपयोग कर अपना आधार नंबर ढूंढ़ सकता है। भूले हुए यूआईडी अथवा ईआईडी को जानने के लिए उसे माय आधार डॉट यूआईडीएआई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा।

आधार कार्डधारक 1947 पर कॉल कर भी अपना ईआईडी प्राप्त कर सकता है और इसकी मदद से माय आधार पोर्टल पर जाकर डाउनलोड आधार से अपना ई-आधार डाउनलोड भी कर सकता है।

क्या है आधार प्रमाणीकरण ?

आधार प्रमाणीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी (जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग आदि) या बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट या आईरिस) के साथ आधार संख्या को यूआईडीएआई के केंद्रीय पहचान डेटा रिपॉजिटरी (सीआईडीआर) में जमा किया जाता है। इसके सत्यापन के लिए और यूआईडीएआई अपने पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किए गए विवरण की सत्यता, या उमसें किसी कमी की पुष्टि करता है।

Advertisement
First Published - September 8, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement