facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI Payment: श्रीलंका और मॉरिशस के बाद अब इस देश में भी चलेगा UPI, मिलेंगे ये फायदे

Advertisement

UPI Payment: लोकप्रिय एफिल टॉवर समेत श्रीलंका, मॉरीशस, फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, भूटान और अब नेपाल में भारतीय पेमेंट करने के लिए UPI का उपयोग कर सकते हैं।

Last Updated- February 16, 2024 | 6:36 PM IST
Big relief to UPI Lite users, now they can transfer money directly from wallet to bank account UPI Lite यूजर्स को बड़ी राहत, अब वॉलट से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा

UPI Payment: भारत ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) यानी UPI के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की दुनिया में क्रांति ला दी है। UPI का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। हाल ही में श्रीलंका और मॉरीशस में UPI सेवा की शुरुआत हुई है। अब इसी कड़ी में भारत के एक और पड़ोसी देश नेपाल का नाम भी जुड़ गया है।

देश के केंद्रीय बैंक RBI ने सीमा पार ट्रांजेक्शन के लिए नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक से भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (National Payments Interface) को आपस में जोड़ने के लिए एक समझौता किया है।

भारत-नेपाल के बीच एक क्लिक में होगा पेमेंट

भारत और नेपाल के बैंकिंग नियामकों ने दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान के लिए लिए एक सिस्टम स्थापित करने के लिए समझौता किया है। इस एकीकरण का उद्देश्य दोनों प्रणालियों (UPI-NPI) के यूजर्स को तत्काल, कम लागत वाले फंड ट्रांसफर करने में सक्षम बनाकर भारत और नेपाल के बीच सीमा पार पेमेंट की सुविधा प्रदान करना है।

RBI ने एक बयान में कहा, UPI-NPI लिंकेज के माध्यम से अपनी तेज भुगतान प्रणालियों को जोड़ने में भारत और नेपाल के बीच सहयोग वित्तीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा और दोनों देशों के बीच स्थायी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा।”

बयान में आगे कहा गया है कि यूपीआई और एनपीआई को आपस में जोड़ने के लिए आवश्यक सिस्टम जल्द ही स्थापित किए जाएंगे। हालांकि, लिंकेज की औपचारिक शुरुआत बाद में की जाएगी।

Also read: UPI और रुपे अब श्रीलंका और मॉरिशस में, डिजिटल भुगतान हुआ आसान

श्रीलंका और मॉरिशस में 4 दिन पहले ही शुरू हुई UPI सेवा

बता दें कि 4 दिन पहले यानी 12 फरवरी को श्रीलंका और मॉरिशस में UPI सेवा की शुरुआत हुई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए (वर्चुअल) मौजूदगी में भारत और मॉरिशस के बीच रुपे कार्ड और UPI कनेक्टिविटी की शुरुआत की थी। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच UPI कनेक्टिविटी भी शुरू की गई।

लोकप्रिय एफिल टॉवर समेत इन सात देशों में UPI

दुनियाभर के देशों ने UPI का लोहा माना है और तेजी से इसे स्वीकार भी कर रहे हैं। लोकप्रिय एफिल टॉवर समेत श्रीलंका, मॉरीशस, फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, भूटान और अब नेपाल में भारतीय पेमेंट करने के लिए UPI का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि भूटान 2021 में UPI अपनाने वाला पहला देश था।

इस घोषणा के बाद, MyGovIndia ने एक विश्व मानचित्र (World map) साझा किया, जिसमें उन देशों को दिखाया गया है जहां भारतीय पेमेंट करने के लिए UPI का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि UPI को 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement