facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त का इंतज़ार? जानिए कब आएगी और कैसे चेक करें अपना नाम!

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त (18th installment of PM-Kisan scheme) अगले साल 2025 में जारी होने की उम्मीद है।

Last Updated- November 25, 2024 | 3:29 PM IST
PM Kisan Scheme

PM-KISAN 19th Installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत अगली किस्त का देशभर के सभी किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस योजना के तहत किसानों के खातों में 2 हजार रुपये जमा किए जाते हैं।

इससे पहले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अबतक 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं और अब अगली यानी 19वीं क़िस्त जारी होने वाली है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18वीं किस्त 5 अक्टूबर, 2024 को किसानों के बैंक अकाउंट में जमा की गई थी। पीएम किसान की 17वीं किस्त 18 जून, 2024 को जारी की गई थी।

कब आएगी PM किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त (18th installment of PM-Kisan scheme) अगले साल 2025 में जारी होने की उम्मीद है। पीएम मोदी (PM Modi) ने इस साल 5 अक्टूबर को 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की थी।

मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की 19वीं किस्त फरवरी, 2025 में जारी हो सकती हैं। हालांकि, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त किस दिन जारी होगी इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

-पीएम किसान सम्मान निधि की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

1. पीएम किसान ऑफिशियल (PM Kisan official website) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।

2. Beneficiary list नाम से आ रही टैब पर क्लिक करें। यह टैब आपको पेज के सीधे हाथ पर कौने में दिखेगा।

3. वेबसाइट के पेज पर नीचे जाए और विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सेलेक्शन करें।

4. अंत में Get report के टैब पर क्लिक करें।

–इसके बाद आप लाभार्थी किसानों की सूची में है या नहीं इसकी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement