facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजट 2025 में FD में पैसा जमा करने वालों को क्या मिला?

Advertisement

बजट 2025 में फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों को टैक्स में बड़ी राहत मिली है। नई TDS सीमा से बचत पर बेहतर रिटर्न और सीनियर सिटिज़न्स को खास फायदा होगा।

Last Updated- February 01, 2025 | 6:02 PM IST
FD Rates

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं, तो ये बजट आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज इनकम पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। अब सामान्य नागरिकों के लिए TDS की सीमा 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। यानी अब आपकी बचत में ज्यादा पैसा बचेगा और टैक्स कम कटेगा।

कैसे काम करेगा नया TDS नियम?

मान लीजिए गीता जिसकी उम्र 35 साल है। वह एक साल में अपनी FD पर 50,000 रुपये का ब्याज कमाती हैं। नए नियम के तहत:

TDS सीमा: 50,000 रुपये
TDS कटौती: ₹50,000 पर 0% यानी 0
अगर ब्याज आय 50,000 रुपये से ज्यादा होती तो कोई TDS  कटता।

बहरहाल, गीता की ₹75,000 की ब्याज आय उसकी कुल आय में जुड़ जाएगी। अगर उसकी कुल आय ₹12.75 लाख से कम है, तो उसे टैक्स नहीं देना होगा और वह रिटर्न भरते समय काटे गए TDS को रिटर्न के रूप में ले सकती हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी राहत

वरिष्ठ नागरिकों (60 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों) के लिए ये बजट और भी खास है। अब उनकी ब्याज आय पर TDS की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। यानी अब वे अपनी ज्यादा बचत पर टैक्स कटौती से बच सकते हैं।

TDS कैसे काम करता है?

सीमा से अधिक होने पर ही TDS कटता है।
पैन नंबर उपलब्ध होने पर 10% TDS कटता है।
पैन नंबर न होने पर यह दर 20% हो जाती है।
जॉइंट FD में TDS मुख्य खाता धारक के नाम पर काटा जाता है।

Bankbazaar.com के सीईओ आदिल शेट्टी कहते हैं, “बढ़ी हुई टैक्स छूट फिक्स्ड डिपॉजिट और सॉवरेन बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज पर लागू होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिक अपनी ज्यादा बचत अपने पास रख सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर रिटर्न मिलेगा, आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी, टैक्स प्रक्रिया आसान होगी और उनके हाथ में ज्यादा पैसा आएगा।”

बचत के साथ अच्छे ब्याज का फायदा भी उठाएं

अगर आप FD में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जानिए किस बैंक में आपको सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा:

बैंक का नाम अधिकतम ब्याज दर 1 साल की दर 3 साल की दर 5 साल की दर
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 9% 7% 9% 8%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.60% 8.05% 8.60% 8.25%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25% 8.25% 7.20% 7.20%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.50% 8% 8.50% 7.75%
बंधन बैंक 8.05% 8.05% 7.25% 5.85%
एचडीएफसी बैंक 7.40% 6.60% 7% 7%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI 7.25% 6.80% 6.75% 6.50%

 

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement