facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

8th Pay Commission: रिटायर्ड कर्मचारियों को DA और दूसरे लाभ नहीं मिलेंगे? सरकार ने बताई सच्चाई

Advertisement

कई जगह अभी दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने फाइनेंस एक्ट 2025 के जरिए रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के बाद की जिंदगी के फायदों को खत्म कर दिया है

Last Updated- December 16, 2025 | 4:15 PM IST
Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आजकल सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर अफवाहें तेजी से फैलती हैं। हाल ही में व्हाट्सएप पर एक मैसेज घूम रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने फाइनेंस एक्ट 2025 के जरिए रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के बाद की जिंदगी के फायदों को खत्म कर दिया है। इसमें कहा गया है कि डियरनेस अलाउंस (DA) में बढ़ोतरी और पे कमिशन के बदलाव जैसे लाभ अब नहीं मिलेंगे। ये मैसेज लाखों रिटायर्ड लोगों के बीच चिंता पैदा कर रहा है, क्योंकि ये उनके पेंशन और अन्य सुविधाओं से जुड़े हैं। लेकिन क्या ये दावा सही है? चलिए इसकी असलियत जानते हैं।

सरकारी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस मैसेज को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके साफ-साफ बताया कि सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों के किसी भी लाभ को वापस नहीं लिया है। DA में बढ़ोतरी और पे कमिशन के रिव्यू जैसे फायदे पहले की तरह ही जारी रहेंगे। PIB ने ये भी कहा कि ये अफवाह गलत जानकारी पर आधारित है और लोगों को ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी। ये फैक्ट चेक इसलिए जरूरी है क्योंकि ऐसे मैसेज से बुजुर्गों में बेवजह डर फैलता है।

Also Read: PFRDA का बड़ा फैसला: NPS के लिए लाएगा फंड ऑफ फंड्स प्लेटफॉर्म, पेंशन फंड AIFs में लगा सकेंगे पैसा

असल में हुआ क्या क्या है?

दरअसल, जो बदलाव हुआ है, वो सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स, 2021 के रूल 37 से जुड़ा है। इसे संशोधित किया गया है, लेकिन ये सिर्फ उन कर्मचारियों पर लागू होता है जो सरकारी नौकरी से पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में चले गए थे। नए रूल 37(29C) के मुताबिक, अगर ऐसा कोई कर्मचारी PSU में काम करते हुए किसी गलत काम के लिए बर्खास्त या हटाया जाता है, तो उसके सरकारी सेवा के दौरान के रिटायरमेंट लाभ भी छिन सकते हैं। यानी, अगर कोई मिसकंडक्ट करता है, तो PSU का फैसला उस मंत्रालय की समीक्षा से गुजरेगा जो उस यूनिट से जुड़ा है। इसमें रूल 7, 8, 41 और 44(5)(A) व (B) के प्रावधानों को सरकारी कर्मचारियों की तरह ही लागू किया जाएगा।

अब बात करते हैं 8वीं पे कमिशन की। सरकार ने इसे गठित कर दिया है, जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी, भत्तों और अन्य लाभों की समीक्षा करेगा। ये कमिशन इसलिए बनी है क्योंकि 7वीं पे कमिशन को लागू हुए 2016 से 10 साल पूरे हो चुके हैं। नई कमिशन के बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। ये लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इसमें सैलरी में बढ़ोतरी और बेहतर सुविधाओं पर फोकस होगा। कमिशन के सदस्य विभिन्न विभागों से जुड़े विशेषज्ञ होंगे, जो मौजूदा महंगाई और आर्थिक हालात को देखते हुए सिफारिशें देंगे।

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement