facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिना कार्ड के भी निकालें ATM से पैसा — बस इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

Advertisement

कार्डलेस कैश विड्रॉल के लिए हर लेनदेन सुरक्षित रहता है, क्योंकि इसमें OTP और UPI PIN जैसी सिक्योरिटी लेयर होती है, जिससे धोखाधड़ी का जोखिम बहुत कम हो जाता है।

Last Updated- September 30, 2025 | 3:16 PM IST
ATM
Representative Image

आजकल बैंकिंग टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि अब आपको ATM से पैसे निकालने के लिए हमेशा डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होती। कई बैंक अब अपने ग्राहकों को कार्ड के बिना ATM से कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं।

जानें कार्डलेस कैश विड्रॉल के बारे में

कार्डलेस कैश विड्रॉल एक खास सुविधा है, जिसके जरिए बैंक ग्राहक बिना ATM कार्ड के भी अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इसे इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) भी कहा जाता है। इसके तहत UPI के माध्यम से किसी भी बैंक के ATM से पैसे निकाले जा सकते हैं।

Also Read: अक्टूबर से बदल जाएंगे वित्तीय नियम: बढ़ेगा बैंक चार्ज, नई पेंशन व्यवस्था और भी बहुत कुछ

ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग ऐप के जरिए भी यह सुविधा इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको ऐप या नेट बैंकिंग में लॉगिन होना चाहिए।

कार्डलेस कैश विड्रॉल के फायदे

  • सुविधाजनक और लचीला: किसी अनपेक्षित स्थिति में जब आपके पास कार्ड न हो, तब भी आप आसानी से ATM से पैसे निकाल सकते हैं।

  • सिक्योर्ड: हर लेनदेन OTP और मोबाइल बैंकिंग के जरिए सुरक्षित रहता है, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम होता है।

  • लेनदेन की सीमा: आम तौर पर आप एक दिन में अधिकतम ₹10,000 तक कार्डलेस कैश निकाल सकते हैं। सीमा बैंक के नियमों पर निर्भर करती है।

UPI के जरिए ATM से कैसे निकालें पैसे 

  1. नजदीकी UPI इनएबल्ड ATM पर जाएं और ‘UPI Cash Withdrawal’ ऑप्शन चुनें।

  2. ATM स्क्रीन पर QR कोड दिखेगा।

  3. अपने स्मार्टफोन की किसी भी UPI ऐप से QR कोड स्कैन करें।

  4. निकालने वाली राशि डालें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।

  5. UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें।

  6. ATM से पैसे प्राप्त करें।

ATM कार्ड बिना PIN के पैसे निकालने का तरीका

  1. अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल में लॉगिन करें।

  2. ‘Add Beneficiary’ विकल्प चुनें और ‘Cardless Cash Withdrawal’ चुनें।

  3. लाभार्थी का विवरण भरें और पुष्टि करें।

  4. मोबाइल पर आए OTP से प्रक्रिया पूरी करें।

  5. 30 मिनट के बाद लाभार्थी का स्टेटस एक्टिव हो जाएगा।

  6. फिर नेट बैंकिंग से ‘Cardless Cash Withdrawal’ के जरिए पैसे ट्रांसफर करें।

  7. लाभार्थी को 4-अंकीय OTP और 6 या 9-अंकीय कोड मिलेगा।

  8. लाभार्थी नजदीकी ATM जाकर ‘Cardless Cash’ विकल्प चुनें और विवरण डालें।

  9. ATM से पैसे प्राप्त हो जाएंगे।

इस तरह बिना कार्ड और PIN के भी आप आसानी से ATM से पैसे निकाल सकते हैं। यह सुविधा खासकर तब काम आती है जब आप अचानक नकदी की जरूरत में हों।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement