facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिर्फ ₹89 में मिलेगा ब्लूटिक! X ने सस्ता किया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, ऑफर सिर्फ कुछ दिनों तक

Advertisement

ईलॉन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी एक्स ने भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को सिर्फ 89 रुपये में देने का फैसला किया है

Last Updated- November 28, 2025 | 5:36 PM IST
Social Media X
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आप भी एक्स (पहले ट्विटर) पर रोज घंटों स्क्रॉल करते हैं और सोचते हैं कि काश ऐड थोड़े कम आए, रिप्लाई बूस्ट मिले और प्रोफाइल पर ब्लू टिक लगा रहे, तो यह खबर आपके लिए ही है। ईलॉन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी एक्स ने भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को सिर्फ 89 रुपये में देने का फैसला किया है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ पहले महीने में ही मिलेगा। एक्स ने यह ऑफर प्लेटफॉर्म की पेड मेंबरशिप के तीसरे साल पूरा होने पर लाया है।

इसका अलावा यह डिस्काउंट सिर्फ 2 दिसंबर तक चलेगा, यानी आपके पास बस तीन-चार दिन बचे हैं। पहला महीना 89 रुपये में लेने के बाद अगले महीने से नॉर्मल रेट लगेगा।

कौन उठा सकता है ऑफर का लाभ?

सिर्फ वही यूजर्स जो अभी तक प्रीमियम या प्रीमियम+ नहीं लिए हुए हैं, वही इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर आप पहले से पे कर रहे हैं तो यह डील आपके लिए नहीं है।

Also Read: ईलॉन मस्क की Starlink भारत में उतरने को तैयार! 9 शहरों में लगेगा इंटरनेट का नया नेटवर्क

89 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?

  • फॉर यू और फॉलोइंग टैब में आधे ऐड्स
  • बड़ा रिप्लाई बूस्ट (आपके जवाब सबसे ऊपर दिखेंगे)
  • लंबे पोस्ट लिखने की सुविधा
  • पोस्ट एडिट करने का ऑप्शन
  • वीडियो बैकग्राउंड में चला सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं
  • ग्रोक AI के ज्यादा मैसेज इस्तेमाल करने की लिमिट
  • क्रिएटर्स को पोस्ट से पैसे कमाने का मौका
  • मीडिया स्टूडियो, एनालिटिक्स, एक्स प्रो और क्रिएटर सब्सक्रिप्शन जैसे टूल्स
  • प्रोफाइल पर मिलेगा ब्लू टिक

अगर आप प्रीमियम+ लेना चाहें तो पहला महीना सिर्फ 890 रुपये में मिल रहा है (नॉर्मल प्राइस 2570 रुपये)। इसमें ऐड बिल्कुल जीरो, सुपरग्रोक तक पहुंच, रडार एडवांस्ड सर्च और नया हैंडल मार्केटप्लेस फीचर भी मिलेगा।

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

सबसे जरूरी बात है कि यह 89 वाला ऑफर सिर्फ डेस्कटॉप वेबसाइट और आईफोन पर दिख रहा है। एंड्रॉयड ऐप पर अभी ये डिस्काउंट नहीं आ रहा। तो लैपटॉप या आईफोन से आप ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement