facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank और Zaggle मिलकर लाए कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड, कंपनियों को होगा फायदा

Advertisement

इस क्रेडिट कार्ड को पेश करने का खास मकसद कंपनियों की भुगतान प्रक्रियाओं को आसान बनाना और कंपनी के खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज करना है।

Last Updated- August 27, 2023 | 2:42 PM IST
YES BANK Zaggle Corporate Credit Card

YES BANK Zaggle Corporate Credit Card : प्राइवेट सेक्टर के बैंक, यस बैंक (Yes Bank) ने फिनटेक Zaggle के साथ मिलकर को-ब्रांडेड कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड का नाम रखा गया है- यस बैंक जैगल कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड (YES BANK Zaggle Corporate Credit Card) है।

इस क्रेडिट कार्ड को पेश करने का खास मकसद कंपनियों की भुगतान प्रक्रियाओं को आसान बनाना और कंपनी के खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज करना है। इस कार्ड की मदद से कंपनियों का अपने खर्चों पर सीधा कंट्रोल होगा।

क्या हैं फायदे

इस कार्ड में इंडिविजुअल स्पेंडिंग लिमिट, मर्चेंट कैटेगरी रेस्ट्रिक्शन लागू करने और डायवर्स कंट्रोल लागू जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा कार्ड होल्डर्स को रिवार्ड्स, गोल्फ प्रिविलेज, लाउंज एक्सेस और ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ एक्सक्लुसिव बेनिफिट का एक्सेस मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Luxury viewing: लोगों को कैसे फिल्म देखने के लिए आकर्षित कर रहे मल्टीप्लैक्स?

यस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजन पेंटल ने कहा, “Zaggle के  साथ साझेदारी कंपनियों को बैंकिंग लेनदेन करने, कंपनी के खर्च को मैनेज करने के साथ एक प्लेटफॉर्म पर सभी बिजनेस-संबंधी ओवरहेड्स को ट्रैक करने की अनुमति देगा। इससे कंपनियों को ऑपरेशनल एफिशिएंसी लाने में मदद मिलेगी।”

ये भी पढ़ें-Freedom SIP: म्युचुअल फंड में करना चाहते हैं निवेश तो फ्रीडम एसआईपी हो सकता है नया विकल्प, जानें इसके बारे में

यस बैंक के अनुसार क्रेडिट कार्ड कंपनियों को Zaggle के ZatiX, एक स्पेंड मैनेजमेंट और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा प्रदान करके अधिक कॉस्ट एफिशिएंसी लाने के लिए मदद करेगा। इस कार्ड के इस्तेमाल से कॉरपोरेट्स को कैश आउटफ्लो को ऑप्टिमाइज करने की अनुमति मिलेगी।

YES BANK, Zaggle, Corporate Credit Card, Credit Card, यस बैंक, ज़ैगल, कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement