facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ का असर: बिना वारिस वाली जमा राशियों का भुगतान तेज

Advertisement

बिना वारिस वाली जमा राशियों का ग्राहकों को मासिक भुगतान अक्टूबर से बढ़कर इस महीने तक 760 करोड़ रुपये प्रति माह हो गया

Last Updated- April 08, 2026 | 11:03 PM IST
unclaimed deposits

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि विशेष अभियानों और प्रोत्साहन योजनाओं के परिणामस्वरूप बिना वारिस वाली जमा राशियों का ग्राहकों को मासिक भुगतान अक्टूबर से बढ़कर इस महीने तक 760 करोड़ रुपये प्रति माह हो गया है। यह भुगतान अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक औसतन 180 करोड़ रुपये महीने था।

नीतिगत बैठक के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक लक्ष्मी कांत राव ने कहा, ‘दो मुख्य कारण रहे। पहला, अक्टूबर से दिसंबर तक 3 महीने के लिए भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और रिजर्व बैंक ने अभियान चलाया। इस वजह से बड़ी संख्या में दावेदारों को धन वापस किया गया। साथ ही, हमने बैंकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की, जिससे मदद मिली। यह लगभग एक साथ ही हुआ। इन दोनों पहल के कारण बड़ी राशि वापस की गई। इससे पहले अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक हर माह औसत रिफंड लगभग 180 करोड़ रुपये था। इस अभियान के बाद अक्टूबर से अब तक हर महीने औसतन 760 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।’

राव ने कहा, ‘इस हिसाब से यह तेज वृद्धि है। हम तेजी से ग्राहकों का पता लगाने और उन्हें राशि वापस करने के लिए बैंकों को 600 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहे हैं।’

भारत सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर के दौरान आपकी पूंजी, आपका अधिकार नाम से देश भर में अभियान चलाया, जिससे कि बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों का उनके कानूनी दावेदारों को भुगतान किया जा सके। इन संपत्तियों में बैंक जमा, बीमा, लाभांश, शेयर, म्युचुअल फंड और पेंशन का भुगतान शामिल है।

इस अभियान में वित्तीय क्षेत्र के सभी प्रमुख नियामक-भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने सक्रियता से भाग लिया।

हाल ही में राज्य सभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि 748 जिलों में विशेष शिविर लगाए गए थे और 28 फरवरी, 2026 तक 22.95 लाख दावों से संबंधित 5,777 करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्तियों को उनके सही मालिकों को वापस किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 31 जनवरी, 2026 तक रिजर्व बैंक के जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (डीईए) फंड में 60,518 करोड़ रुपये थे।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement