facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एंथ्रोपिक के ‘कोवर्क’ से आईटी उद्योग में भूचाल, साधारण भूमिकाओं के लिए जोखिम

Advertisement

कोवर्क ने मंदी की भावना पैदा कर दी जिससे दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को अरबों डॉलर के बाजार मूल्य का नुकसान हुआ

Last Updated- February 09, 2026 | 10:57 PM IST
stock market

अपनी शुरुआत के चंद रोज बाद ही एंथ्रोपिक के क्लाउड कोवर्क ने सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग में बड़े पैमाने पर उथलपुथल मचा दी है। इस नए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस असिस्टेंट और इसके अनेक प्लगइन लोगों को यह इजाजत देते हैं कि वे एआई के साथ साझा वर्कप्लेस में सहयोग कायम कर सकें। इसके निहितार्थ सामने आने के साथ ही निवेशकों ने आईटी में अपने शेयरों की बिकवाली कर दी।

कोवर्क ने मंदी की भावना पैदा कर दी जिससे दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को अरबों डॉलर के बाजार मूल्य का नुकसान हुआ। देश के सूचना प्रौद्योगिकी दिग्गजों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई और नैस्डैक भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ। एंथ्रोपिक के संस्थापक और मुख्य कार्या​धिकारी डेरियो एमोडेई ने दावोस में दावा किया था कि, ‘केवल छह से 12 महीनों में एआई वह सब करने लगेगा जो अभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर कर रहे हैं।’

एंथ्रोपिक ने तीन सप्ताह के दौरान 11 प्लगइन के साथ कोवर्क जारी किया। इसकी शुरुआत जनवरी के मध्य में हुई थी। इन प्लगइन को प्रोडक्टिविटी, एंटरप्राइज सर्च, प्लगइन क्रिएट या कस्टमाइज, सेल्स, फाइनैंस, डेटा, लीगल, मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, प्रॉडक्ट मैनेजमेंट, और बॉयोलॉजी रिसर्च के रूप में लेबल किया गया है जिससे संकेत मिलता है कि कामकाज पर इसके प्रभाव का दायरा कितना व्यापक होगा।

साथ मिलकर, ये दृष्टिकोण में बदलाव को दर्शाते हैं। यह ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है जिसे आसानी से अनुकूलित करके कानूनी प्रक्रियाओं, बिक्री, मार्केटिंग, डेटा विश्लेषण और अन्य एंटरप्राइज संबंधी गतिविधियों में दोहराए जाने वाले कार्यों और काम के प्रवाह को स्वचालित किया जा सकता है।

कोवर्क साधारण लेकिन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने में मानव हस्तक्षेप की आवश्यकता को काफी कम कर देता है। सामान्य एंटरप्राइज सपोर्ट सेवा कंपनियों के अलावा, इससे सेल्सफोर्स, एसएपी और सर्विसनाऊ जैसे सॉफ्टवेयर ऐज अ सर्विस (एसएएएस) प्लेटफॉर्म खासतार पर प्रभावित होंगे जो सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रहे हैं।

इस प्रकार यह सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों पर सीधा असर डालेगा जो हेड ऐंड ऑवर्स बिलिंग (कर्मचारियों की संख्या और काम की अवधि के आधार पर भुगतान) के मॉडल पर काम करती हैं। यह इस बात की पुष्टि करता है कि एआई जल्दी ही इन कंपनियों द्वारा मुहैया कराई जाने वाली उच्च मूल्य वाली लेकिन रुटीन सेवाओं को प्रतिस्थापित कर सकता है। इससे बड़ी संख्या में आईटी कर्मी प्रभावित हो सकते हैं।

कोवर्क ने एंथ्रोपिक को सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र में एक नए प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है। अन्य एआई कंपनियां भी समान कार्यक्षमताओं वाले उपकरण विकसित करने पर काम कर रही हैं। इसलिए, आईटी सेवा कंपनियों को प्रासंगिक बने रहने के लिए नए व्यापार मॉडल ईजाद करने होंगे। बड़ी संख्या में कोडर्स, जिनकी वर्तमान भूमिकाएं अप्रासंगिक होती जा रही हैं, उन्हें भी नए कौशल विकसित करने की जरूरत होगी।

किसी भी उपयोगी साबित होने वाली नई तकनीक का आगमन हमेशा व्यवधान पैदा करता है क्योंकि कुछ कार्य धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, जब ऑटोमोबाइल आया तो घोड़े पालने वालों को भारी संकट का सामना करना पड़ा।

हालांकि, नई तकनीक नए राजस्व स्रोत भी पैदा करती है, जैसा कि ऑटोमोबाइल ने किया। लेकिन एआई के साथ, समय बहुत कम मिल रहा है। इसके चलते विस्थापित (और संभावित विस्थापित) संस्थाओं के लिए नए व्यापार अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी स्थिति बदलना और नई कौशल विकसित करना कठिन हो गया है।

आईटी सेवा कंपनियां, जिनके मूल्यांकन पर असर पड़ा है, न केवल आंतरिक एआई क्षमताएं निर्मित करने की जल्दी में हैं, बल्कि वे एआई कंपनियों और अनुसंधान प्रयोगशालाओं के साथ गठबंधन भी कर रही हैं। हालांकि विश्लेषकों और निवेशकों के लिए नई तकनीक का सटीक मूल्यांकन कठिन है।

यही कारण है कि यह अतिरंजित उछाल और गिरावट चक्रों को जन्म देता है। शेयर बाजार की प्रतिक्रिया अल्पकालिक रूप से अतिरंजित हो सकती है। लेकिन एआई उसी तरह एक उतार-चढ़ाव वाली सवारी साबित हो रही है, जैसा शुरुआती डॉटकॉम युग में हुआ था।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement