facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Editorial: राजकोषीय घाटा घटा, लेकिन ऋण में सुधार चुनौतीपूर्ण

Advertisement

महामारी के वर्ष (2020-21) में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 9.2 प्रतिशत था जो चालू वर्ष में 4.4 प्रतिशत तक आ गया है

Last Updated- February 05, 2026 | 9:47 PM IST
Fiscal Deficit

रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में राजकोषीय प्रदर्शन के आकलन के पैमाने में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव हुआ। सरकार ने पहले घोषणा की थी कि 2026-27 से राजकोषीय घाटे को उस स्तर पर बनाए रखा जाएगा जिससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के रूप में केंद्र सरकार का ऋण घटता रहे। उस हिसाब से सरकार का लक्ष्य 2026-27 में ऋण-जीडीपी अनुपात को 55.6 प्रतिशत तक लाना है, जबकि 2025-26 में यह संशोधित अनुमान 56.1 प्रतिशत था।

परिणामस्वरूप 2026-27 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि चालू वर्ष में यह 4.4 प्रतिशत था। केंद्र सरकार ने पिछले कई वर्षों में राजकोषीय प्रबंधन के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। महामारी के वर्ष (2020-21) में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 9.2 प्रतिशत था जो चालू वर्ष में 4.4 प्रतिशत तक आ गया है। इसके अलावा व्यय की गुणवत्ता में ठोस सुधार हुआ है।

किंतु आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सरकार ने कहा है कि उसका इरादा 2030-31 तक केंद्र सरकार का ऋण-जीडीपी अनुपात 50 प्रतिशत (1 प्रतिशत ज्यादा या कम) करने का है। यहां दो महत्त्वपूर्ण मुद्दे हैं। पहला, भले ही सरकार इस लक्ष्य को हासिल कर ले, ऋण का स्तर फिर भी उच्च रहेगा। राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन ढांचे में मार्च 2025 तक सामान्य सरकारी ऋण को जीडीपी के 60 प्रतिशत और केंद्र सरकार के ऋण को 40 प्रतिशत तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया था।

वर्तमान स्थिति में, केंद्र सरकार का सकल ऋण 2031 में भी वांछित स्तर से लगभग 10 प्रतिशत अंक अधिक होगा। दूसरा, सरकार अगले वर्ष ऋण और कम करने का लक्ष्य रख सकती थी क्योंकि आने वाले वर्षों में ऐसा करना और कठिन हो सकता है। उदाहरण के लिए, सरकार को आठवें वेतन आयोग के लिए प्रावधान करना होगा। दूसरा 2030-31 से पहले आम चुनाव भी होंगे। अर्थव्यवस्था की अपेक्षित दर से अधिक वृद्धि को देखते हुए सरकार और अधिक सख्त कदम उठा सकती थी।

आदर्श रूप से ऋण में निरंतर कमी के लिए सरकार को कम से कम एक छोटा प्राथमिक अधिशेष बनाए रखना चाहिए। ऋण में कमी की गति भी नॉमिनल जीडीपी वृद्धि और ब्याज दरों द्वारा निर्धारित की जाएगी। इसलिए यह महत्त्वपूर्ण होगा कि विकास दर उच्च स्तर पर बनी रहे। इसके अलावा समग्र राजकोषीय और व्यापक आर्थिक प्रबंधन के संदर्भ में दो अन्य मुद्दे भी ध्यान में रखने योग्य हैं। पहला, सामान्य सरकारी ऋण पर ध्यान देना महत्त्वपूर्ण है, जो जीडीपी का लगभग 80 प्रतिशत है।

इस समाचार पत्र में हाल ही में प्रकाशित एक विश्लेषण से पता चला है कि राज्यों में ऋण स्तर में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आने वाले वर्षों में केंद्र के स्तर पर ऋण में कमी काफी हद तक प्रभावहीन हो सकती है। इसलिए केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर ऋण कम करने की गति बढ़ाने के तरीके खोजना महत्त्वपूर्ण है। दूसरा, समग्र राजकोषीय नियोजन में धन का इंतजाम करने की अर्थव्यवस्था की क्षमता को ध्यान में रखना महत्त्वपूर्ण है।

सरकार की बढ़ती वित्तीय आवश्यकताओं से निजी निवेश पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। रिपोर्टों के अनुसार बॉन्ड बाजार सरकारी बॉन्डों की अधिक आवक से चिंतित है। वर्ष 2024-25 में घरेलू बचत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की लगभग 6 प्रतिशत थी, जो सरकार की सामान्य वित्तीय आवश्यकता से काफी कम है। यदि निजी कॉरपोरेट निवेश में अपेक्षित रूप से वृद्धि होती है, तो बाजार में ब्याज दरें तेजी से बढ़ सकती हैं। इसलिए यह कहना उचित होगा कि वार्षिक बजट के आंकड़ों से परे मध्यम अवधि के लिए सामान्य सरकारी राजकोषीय नियोजन की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement