facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देशभर में पिछले 24 घंटे में Covid-19 संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए

Advertisement

उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,792 पर पहुंच गई है।

Last Updated- February 04, 2023 | 12:04 PM IST
coronavirus

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,83,250 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,792 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा संक्रमण से मौत के चार और मामलों को संकलित किए जाने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,745 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 0.06 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 0.07 प्रतिशत है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,792 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,50,713 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.56 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement