facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में एक दिन में Covid-19 के 1590 नए मामले सामने आए

Advertisement

संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी

Last Updated- March 25, 2023 | 11:26 AM IST
Deaths due to covid

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,590 नए मामले सामने आए जो पिछले 146 दिन में सबसे अधिक हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गयी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में तीन और कर्नाटक, राजस्थान एवं उत्तराखंड से एक-एक मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,824 हो गयी। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इसके साथ ही भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,02,257 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,62,832 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसद दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement