facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

होली पर 491 फेरे लगाएंगी 196 विशेष ट्रेन

Advertisement

विशेष ट्रेन देशभर के महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ेंगी

Last Updated- March 07, 2023 | 10:46 AM IST
Railways

होली के त्योहार के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए 196 विशेष ट्रेन 491 फेरे लगाएंगी।

रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन देशभर के महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ेंगी।

रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘होली के त्योहार के मौके पर रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे 196 विशेष ट्रेन के 491 फेरे चला रहा है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘देशभर के प्रमुख स्थलों जैसे दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नयी दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर- बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर आदि को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी।

रेलवे ने अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने के लिए आरपीएफ (रेलवे पुलिस बल) के कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशन पर कतारें लगवाने सहित भीड़ नियंत्रण के विभिन्न उपाय लागू किए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी में तैनात किया गया है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement